Ranchi News: अहमदाबाद दौरे पर एसबीयू कुलपति प्रो सी. जगनाथन, नोडल सेंटर पर हुई चर्चा
छात्रों को इंटर्नशिप और प्रशिक्षण के अवसर प्रदान करने की योजना
सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सी. जगनाथन ने अहमदाबाद स्थित आईएन-स्पेस का दौरा किया और नोडल सेंटर स्थापना, फंडिंग और छात्रों के इंटर्नशिप अवसरों पर चर्चा की। इससे विश्वविद्यालय के स्पेस स्टार्टअप्स में योगदान को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
रांची: सरला बिरला विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो सी जगनाथन ने अहमदाबाद स्थित इंडियन नेशनल स्पेस प्रमोशन एंड ऑथराइजेशन सेंटर का दौरा किया गया। इस दौरान कुलपति ने केंद्र के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सी. पी. सिंह (तकनीकी स्पेस स्टार्टअप्स के नोडल अधिकारी) से मुलाकात की। बैठक में भारत में तेजी से विकसित हो रहे स्पेस स्टार्टअप इकोसिस्टम तथा उसमें विश्वविद्यालयों की भूमिका को लेकर सार्थक चर्चा हुई।

यदि यह पहल सफल होती है, तो सरला बिरला विश्वविद्यालय झारखंड में स्पेस स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने हेतु एक नोडल सेंटर के रूप में विकसित हो सकता है। इस सेंटर को आईएन-स्पेस का सहयोग प्राप्त होगा। इससे राज्य में नवाचार, अनुसंधान और उद्यमिता को नई दिशा मिलेगी।
एसबीयू के प्रतिकुलाधिपति बिजय कुमार दलान, महानिदेशक प्रो गोपाल पाठक एवं राज्यसभा सांसद सह निदेशक प्लानिंग एंड डेवलपमेंट डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ने उम्मीद जताई है कि यह दौरा विश्वविद्यालय के लिए भविष्य में नए सहयोग और अवसरों के द्वार खोलने वाला साबित होगा।
Related Posts
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
