झारखंड में बारिश और वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

झारखंड में बारिश और वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। साहिबगंज जिले में 64 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने 2 अप्रैल तक येलो अलर्ट जारी करते हुए गरज-चमक, तेज हवाएं और वज्रपात की चेतावनी दी है।

रांची: झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में बारिश दर्ज की गई, जिसमें राजमहल (साहिबगंज) में सबसे अधिक 64 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी।

मौसम विभाग के अनुसार, इस अवधि में जगन्नाथपुर में 33.4 मिमी, बरही (डीवीसी) में 26.3 मिमी, चाकुलिया में 23.4 मिमी, कांके (बीएयू) में 16.2 मिमी, आनंदपुर में 16 मिमी, रामगढ़ डीवीसी में 15.5 मिमी, बहरागोड़ा में 13.2 मिमी, बालूमाथ में 12.2 मिमी, पोटका में 11.6 मिमी तथा सरायकेला-खरसावां, सिसई और भरनो में करीब 11 मिमी बारिश दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 2 अप्रैल तक राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश और वज्रपात की संभावना बनी रहेगी। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 29 मार्च को उत्तर-पूर्वी इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, साथ ही वज्रपात की भी आशंका है।

राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में 31 मार्च को उत्तर-पश्चिमी हिस्सों को छोड़कर हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। वहीं 1 अप्रैल को दक्षिणी जिलों और 2 अप्रैल को दक्षिण-पश्चिमी एवं मध्यवर्ती क्षेत्रों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है।

तापमान की बात करें, तो पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 40.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान गुमला में 13.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

शनिवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिली रही। हालांकि शुक्रवार को हुई हल्की बारिश के कारण रांची समेत कई जिलों में तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।

राजधानी रांची में शनिवार को अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम 16.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं जमशेदपुर में अधिकतम 36.5 और न्यूनतम 20.2 डिग्री, डाल्टनगंज में अधिकतम 38 और न्यूनतम 20.5 डिग्री, बोकारो में अधिकतम 36.8 और न्यूनतम 21.2 डिग्री तथा चाईबासा में अधिकतम 39.4 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें और सावधानी बरतें।

Edited By: Anshika Ambasta
Poll
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News: जेवर के शोरुम से 14 लाख गबन करने का आरोपित गिरफ्तार
विकास की ओर बढ़ते कदम: मधुपुर में नदी पर बनेगा नया पुल, आवागमन होगा और भी सुगम
Bokaro News: उमड़ा भक्ति का सैलाब: हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा
Ramgarh News: हाथियों का खूनी तांडव: तीन ग्रामीणों को कुचला, इलाके में भारी दहशत
Dhanbad News: सड़क के गड्ढे बने हादसे का कारण, वाहन चालक घायल
Palamu News: पांकी-तरहसी बॉर्डर पर पुलिस एनकाउंटर, मुख्य आरोपी फैज खान को लगी गोली
Palamu News: झामुमो नेता लड्डू खान मर्डर केस के मुख्य गवाह समीर खलीफा का सरेआम गोली मारकर हत्या
Palamu News: सरकारी बस डिपो में कचरे का अंबार, महामारी की आशंका: भाकपा ने दी आंदोलन की चेतावनी
Dumak News: जिला आपूर्ति पदाधिकारी डॉ. राजशेखर का औचक निरीक्षण, लैम्प्स में धान भंडारण का किया भौतिक सत्यापन
Pakur News: उपासना मरांडी का एक्शन: आवेदन मिलने के बाद तत्परता से दूर कराई किरता की बिजली समस्या
Hazaribagh News: झामुमो का 47वां स्थापना दिवस आज, भव्य आयोजन की तैयारी पूरी

फ़ोटो न्यूज

रांची तापमान

वायरल खबरें