रचा  इतिहास: झारखंड की पहली महिला डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा

1994 बैच की आईपीएस को मिली बड़ी जिम्मेदारी

रचा  इतिहास: झारखंड की पहली महिला  डीजीपी बनीं तदाशा मिश्रा
तदाशा मिश्रा (फाइल फोटो)

झारखंड की इतिहास रचने वाली आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को राज्य की पहली महिला प्रभारी डीजीपी के रूप में पदभार ग्रहण किया। पुलिस मुख्यालय में चार्ज संभालने के बाद उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता झारखंड स्थापना दिवस की तैयारियों, बेसिक पुलिसिंग को मज़बूत करने और जनता का विश्वास जीतने पर रहेगी। मिश्रा 1994 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और इससे पहले गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं।

रांची: झारखंड की पहली महिला प्रभारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) के तौर पर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईपीएस) की अधिकारी तदाशा मिश्रा ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वह गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की विशेष सचिव थीं।

पुलिस मुख्यालय में पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि फिलहाल उनकी पहली प्राथमिकता झारखंड का स्थापना दिवस है। इसके अलावा बेसिंग पुलिसिंग पर उनका विशेष जोर रहेगा। संगठित अपराध और नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने बताया कि पुलिस एक टीम की तरह काम करेगी, किसी व्यक्ति विशेष पर सब कुछ निर्भर नहीं करेगा। एक अकेला व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता है, लेकिन एक टीम सब कुछ कर सकती है। आम जनता का विश्वास जीतना उनकी विशेष प्राथमिकता में है।

तदाशा मिश्रा 1994 बैच की तेज तरार आईपीएस अधिकारी है। तत्कालीन पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता के वीआरएस लेने के बाद झारखंड में डीजीपी का पद रिक्त हो गया था। गुरुवार की रात गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर तदाशा मिश्रा को प्रभारी डीजीपी बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि झारखंड के डीजीपी अनुराग गुप्ता का इस्तीफा राज्य सरकार ने मंजूर कर लिया है। उनकी जगह अब 1994 बैच की झारखंड कैडर की आईपीएस अधिकारी तदाशा मिश्रा को नया प्रभारी डीजीपी नियुक्त किया गया है। यह झारखंड में पहली बार है जब किसी महिला आईपीएस को पुलिस विभाग के सर्वोच्च पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें Koderma News: सामाजिक कार्यकर्ताओं ने साजिद हुसैन का किया स्वागत

तदाशा मिश्रा इससे पहले वे गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत थीं। राज्य सरकार ने आदेश जारी कर उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रभारी डीजीपी का दायित्व सौंपा है। साथ ही पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता को 6 नवंबर 2025 से सेवानिवृत्त मानकर रिटायरमेंट के बाद दिये जाने वाले सभी अधिकार और लाभों से संबंधित आदेश भी जारी कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें वक्त का हर शै गुलाम… नीतीश की विदाई की बस इत्ती-सी कहानी है

 

यह भी पढ़ें बीआईटी मेसरा में झारखंड की जनजातीय विरासत और डिजिटल नवाचार पर राष्ट्रीय कार्यशाला

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप Koderma News : वेतन के लिए भटक रही विधवा सफाई कर्मी, बीपीएम पर पैसे मांगने का आरोप
Koderma news : जमीन सौदे के नाम पर धोखाधड़ी, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
Koderma News : बरामदे से खूँटा खोलकर दो बैल चोरी, पीड़ित ने थाना में दिया आवेदन
Koderma News : नाली निर्माण में अनियमितता पर भड़के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष
बोकारो कोर्ट को उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा बढ़ी, सीसीटीवी से होगी निगरानी
किराना दुकानदार की बेटी बनी UPSC अफसर, कोडरमा स्टेशन पर हुआ भव्य स्वागत
Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा
Dumka News: संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: सखी मार्ट का उद्घाटन, महिला स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
Pakur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
Pakur News: चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं, सोख्ता निर्माण की मांग
Pakur News: अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक का गृह प्रवेश