झारखंड में हर हत्या व आत्महत्या की जिम्मेदार हेमंत सरकार और पदाधिकारी: सी पी सिंह

अंचल का घेराव कर भ्रष्ट अधिकारियों और सरकार को चेताया

झारखंड में हर हत्या व आत्महत्या की जिम्मेदार हेमंत सरकार और पदाधिकारी: सी पी सिंह
आक्रोश प्रदर्शन में सी.पी.सिंह व अन्य

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रांची के विधायक सी पी सिंह ने कहा कि सारे आंचल आज के समय में भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए हैं. बिना पैसे दिए अंचलों में एक पत्ता भी नहीं हिलता, रांची में जितनी भी हत्या और आत्महत्या हो रही है

रांची: जिला में गिरती कानून व्यवस्था, आकंठ भ्रष्टाचार एवं  सरकारी योजनाओं की विफलता के खिलाफ आज भाजपा, रांची महानगर के द्वारा रांची महानगर के अंतर्गत आने वाले 4 अंचल रांची सदर, हेहल, अरगोड़ा एवं बड़गाईं अंचल कार्यालय के समक्ष "आक्रोश प्रदर्शन" किया गया. पार्टी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम में चारों अंचलों में बेलगाम हो रहे भ्रष्टाचार के विरोध में भाजपा रांची महानगर के कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ भारी संख्या में शामिल होकर जनविरोधी हेमंत सरकार के खिलाफ आवाज उठाई तथा अंचल का घेराव कर भ्रष्ट अधिकारियों और सरकार को चेताया.

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रांची के विधायक सी पी सिंह ने कहा कि सारे आंचल आज के समय में भ्रष्टाचार का अड्डा बन गए हैं. बिना पैसे दिए अंचलों में एक पत्ता भी नहीं हिलता, रांची में जितनी भी हत्या और आत्महत्या हो रही है उनका जिम्मेदार प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से अंचलों में होने वाला भ्रष्टाचार मुख्य कारण है.

कार्यक्रम में उपस्थित हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने भ्रष्ट पदाधिकारी और सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर झारखंड की जनता को परेशान करना नहीं छोड़ा तो सड़क से लेकर सदन तक आंदोलन होंगे और भ्रष्टाचार से लिप्त पदाधिकारी और सरकार को सलाखों के पीछे भी पहुंचाना भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को आता है. कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रांची महानगर के अध्यक्ष वरुण साहू ने कहा की सारे अंचल लूट फैक्ट्री बने हुए हैं और अधिकारियों की इतनी हिम्मत बिना सरकार के मिली भगत के नहीं हो सकती. अंचलों के लूट में सीधे रूप से हेमंत सरकार भागीदार है और जिसके कारण रांची ही नहीं पूरे झारखंड की जनता भ्रष्टाचार के आज में जल रही है.

आक्रोश प्रदर्शन में मुख्य रूप से राँची सदर अंचल सी पी सिंह,वरुण साहू, ओम प्रकाश, रौशनी खलको, संजय जयसवाल,राजू सिंह अनिता वर्मा अशोक मिश्रा,सुजीत शर्मा, सूर्यप्रताप , बिनोद महतो, अरगोड़ा अंचल नवीन जयसवाल, अजय साह, सुबोध सिंह गुडडू पप्पू कुमार चौधरी, पियूष विजयवर्गीय, विशाल साहु, इंद्रजीत यादव, रामजी प्रसाद बड़गाईं अंचल समरी लाल संजीव विजयवर्गीय, के के गुप्ता, रणधीर सिंह, सुभाष अग्रवाल, राम लगन राम एवं सैकड़ो कार्यकर्ता गण तथा आम जनता भी शामिल हुए.

यह भी पढ़ें बड़की सरिया में भाजपा समर्थित शोभा देवी की जीत पर भव्य विजय जुलूस

 

यह भी पढ़ें गिरिडीह स्टेडियम के पुनरुद्धार की मांग तेज, युवाओं के भविष्य से जुड़ा है मामला

Edited By: Sujit Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन झारखंड के होनहारों का यूपीएससी में दमदार प्रदर्शन, कई अभ्यर्थियों ने किया राज्य का नाम रोशन
आज का राशिफल विशेष: नौकरी, स्वास्थ्य और धन के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन
Dhanbad News: सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने ब्लॉक टू क्षेत्र की खदानों का किया निरीक्षण
Palamu News: शराब के नशे में बेकाबू स्कॉर्पियो घर में घुसी, बुजुर्ग महिला की मौत
Hazaribagh News: सांसद मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने घायलों से की मुलाकात
Sahebganj News: निहारिका ने यूपीएससी में मारी बाजी, 365वीं रैंक लाकर जिले का किया नाम रोशन
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Koderma News: चोरी की घटनाओं का नहीं मिल रहा सुराग
Bokaro News: बीएसएल में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने हेतु विशेष इंटरैक्टिव सत्र आयोजित
Bokaro News: जनता दरबार में उपायुक्त ने कुल 31 मामलों में की सुनवाई, फिर लगाई संवेदनशीलता 
Bokaro News: एयरपोर्ट को लेकर जिला प्रशासन सख्त, दोबारा अतिक्रमण पर होगी करवाई
Jamshedpur News: STP के सहयोग से नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य जांच शिविर सफलतापूर्वक संपन्न