झारखंड का शिक्षा मंत्रालय: JMM के मंत्रियों पर 'मनहूस' कुर्सी का साया? एक के बाद एक चौंकाने वाली अनहोनी

शिक्षा मंत्री पद पर ग्रहण, अपशगुन या संयोग?

झारखंड का शिक्षा मंत्रालय: JMM के मंत्रियों पर 'मनहूस' कुर्सी का साया? एक के बाद एक चौंकाने वाली अनहोनी
(एडिटेड इमेज)

झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोटे से शिक्षा मंत्री बनने वालों की किस्मत साथ नहीं दे रही है। जगरनाथ महतो और रामदास सोरेन के बाद अब शिक्षा मंत्रालय लेने में मंत्री डरेंगे। 

रांची: इसे महज संयोग कहें, अपशगुन या कुछ और। झारखंड में शिक्षा मंत्रालय संभालने वाले मंत्रियों के साथ अजीब अनहोनी हो रही है। वह भी झारखंड मुक्ति मोर्चा से मंत्री बनने वाले विधायकों के साथ। 

पहले शिक्षा मंत्री रहे जगरनाथ महतो बिना अपना कार्यकाल पूरा किए दुनिया से विदा हो गए। कोरोना से पीड़ित होने के बाद लंबे समय तक बीमार रहे। सरकार की ओर से उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं बचे। महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के एक बड़े नेता थे। 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जब दूसरी बार झारखंड की सत्ता में शानदार बहुमत के साथ वापसी की  तो शिक्षा मंत्रालय की बागडोर घाटशिला विधायक रामदास सोरेन को दी। लेकिन शिक्षा मंत्रालय रामदास सोरेन के लिए भी अशुभ साबित हुआ। वह ब्रेन स्ट्रोक के कारण घर के बाथरूम में गिरे और गंभीर स्थिति में चले गए। पिछले  कई दिनों से दिल्ली के अपोलो अस्पताल में वह जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे हैं। स्थिति नाजुक है। फिलहाल कुछ कहने की स्थिति में डॉक्टर नहीं हैं। उनके ब्रेन डेड हो चुका है। अब सब कुछ ईश्वर के हाथ में है। 

https://www.facebook.com/share/p/1Av6ZZXUP4/

यह भी पढ़ें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राष्ट्रीय चैंपियन अंडर–14 फुटबॉल टीम को दी बधाई

पिछली सरकार के अंतिम चार- पांच महीने में हेमंत सोरेन ने लातेहार विधायक बैजनाथ राम को शिक्षा मंत्री बनाया। बैजनाथ राम मंत्री बन गए। उनकी इच्छा तो पूरी हो गई लेकिन चुनाव हार गए। इसलिए उनके लिए भी शिक्षा मंत्री बनना अशुभ  साबित हुआ। 

यह भी पढ़ें Ranchi News : पहाड़ी बाबा का तिलकोत्सव 23 जनवरी को, भक्तों में उमंग

अब इसे संयोग या अपशगुन कहिए कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के कोटे से शिक्षा मंत्री बनने वालों की किस्मत साथ नहीं दे रही है। जगरनाथ महतो और रामदास सोरेन के बाद अब शिक्षा मंत्रालय लेने में मंत्री डरेंगे। 

यह भी पढ़ें Ranchi News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से वीबीयू कुलपति की मुलाकात, स्वलिखित पुस्तक भेंट

झारखंड में उत्पाद मंत्रालय संभालने वाले मंत्री दोबारा जीत कर नहीं आए हैं। अब है यह ग्रहण शिक्षा मंत्रालय पर भी लग गया है। अब आगे क्या होता है यह देखना महत्वपूर्ण होगा। 

Edited By: Samridh Desk

Latest News

भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम
बाबूलाल मरांडी के साथ दिखा CCTV फुटेज, कांग्रेस नेता बोले, कोई लेनदेन नहीं हुआ
रांची से निकलता है पत्रकारिता में सफलता का रास्ता, राष्ट्रीय संस्थानों तक पहुंचती झारखंड की कलम
Jharkhand Waterfalls: झारखंड के प्रमुख वाटरफॉल, नाम, स्थान और पूरी जानकारी
अवेंजर वॉरियर्स को हराकर डिवाइन स्ट्राइकर्स ने जीता रोमांचक फाइनल
Giridih News : नकली विदेशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में नकली शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर गिरफ्तार, हिरासत से पहले मारपीट के आरोप
सेक्रेड हार्ट स्कूल में लोकतंत्र की जीवंत तस्वीर, तृतीय यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन
पीरटांड के पाण्डेयडीह में आपस में टकराई तीन गाड़ियां, एक महिला की मौत
भालूबासा में 21 वर्षीय युवक ने नशे से परेशान होकर की आत्महत्या, परिवार में मातम
WhatsApp ने नए फीचर्स किए लॉन्च, मिस्ड कॉल मैसेज से AI स्टेटस तक बड़ा अपडेट
डालमिया भारत ग्रुप ने मनाया सेवा दिवस, सतत विकास और समाज सेवा पर रहा फोकस