पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर संगठित अपराध और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, डोरंडा थाने में शिकायत दर्ज

करोड़ों की उगाही और अपराधियों से गठजोड़ के आरोप में पूर्व डीजीपी पर कार्रवाई की मांग

पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता पर संगठित अपराध और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, डोरंडा थाने में शिकायत दर्ज
पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता (फाइल फोटो)

पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के खिलाफ डोरंडा थाने में संगठित अपराध और करोड़ों की अवैध उगाही के आरोप में अधिवक्ता राजीव कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है। मामले की गहन जांच की मांग की गई है।

रांची: झारखंड के पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता के खिलाफ डोरंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत झारखंड उच्च न्यायालय के अधिवक्ता राजीव कुमार ने की है। उन्होंने पूर्व डीजीपी पर अपने कार्यकाल के दौरान संगठित अपराध और भ्रष्टाचार में शामिल होने के सनसनीखेज आरोप लगाए हैं, जिसमें करोड़ों रुपये की अवैध उगाही और आपराधिक संगठनों के संचालन में संलिप्तता शामिल है।

अधिवक्ता राजीव कुमार ने अपनी शिकायत में दावा किया है कि पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता ने झारखंड के कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा और अन्य के साथ मिलकर 'कोयलांचल शांति समिति नामक एक आपराधिक संगठन का गठन किया। आरोप है कि डीजीपी पद पर रहते हुए अप्रत्यक्ष रूप से इस सबसे बड़े आपराधिक संगठन का संचालन किया और पूरे राज्य में कोयला व्यवसायी, ठेकेदार, ट्रांसपोर्टर, डॉक्टर और बिजनेसमैन से करोड़ों रुपये की अवैध वसूली की।

शिकायत में कहा गया है कि झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये चौंकाने वाले खुलासे किए थे। मरांडी ने आरोप लगाया था कि कोयलांचल शांति समिति को पाकिस्तान से प्राप्त हथियार मुहैया कराए गए थे। अनुराग गुप्ता ने एक अपराधी के इशारे पर जेल में बंद अपराधी अमन साहू की तथाकथित मुठभेड़ करवाई थी। शिकायतकर्ता राजीव कुमार ने इस खुलासे को न सिर्फ झारखंड, बल्कि पूरे देश की सुरक्षा के लिए एक गंभीर चिंता का विषय बताया है।

राजीव कुमार ने आरोप लगाया है कि अनुराग गुप्ता ने अपने पद का दुरुपयोग कर करोड़ों की उगाही की इसके अलावा, महानिदेशक (डीजी) एसीबी और सीआईडी के पद पर रहते हुए उन्होंने अपने चहेते डीएसपी और पुलिस पदाधिकारियों मोहम्मद परवेज आलम, मोहम्मद नेहाल और अनिमेष नाथानी की मदद से अपने विरोधियों के खिलाफ फर्जी एफआईआर दर्ज कराई।

यह भी पढ़ें Pakur News: उपायुक्त मनीष कुमार ने किया सोना सोबरन धोती-साड़ी-लुंगी वितरण योजना का शुभारंभ

आरोप है कि उन्होंने कुछ सरकारी अफसर और इंजीनियरों को भी फर्जी शिकायतों पर नोटिस जारी करके उगाही की। इस भ्रष्ट कृत्य में एसीबी और सीआईडी के कई अन्य कर्मी भी उनके सहयोगी थे, जिनमें अमर कुमार पांडेय, गणेश प्रसाद (इंस्पेक्टर), अनुज महतो, चंदन कुमार, प्रभात दुबे, बीरेंद्र कुमार महतो, दीपक मेहता, महादेव महतो और रंजीत राणा (सिपाही) शामिल हैं।

यह भी पढ़ें Palamu News: संयुक्त बिहार सरकार के पूर्व खनन मंत्री लक्ष्मण राम का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

अधिवक्ता राजीव कुमार ने मंगलवार को ऑनलाइन दर्ज कराए अपनी शिकायत में निवेदन किया है कि पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता के आपराधिक और भ्रष्ट कृत्यों की गहन जांच की जाए और उन पर एवं उनके सहयोगियों पर सुसंगत धाराओं में एफआईआर दर्ज करने की कृपा की जाए। उन्होंने इसे झारखंड और देश के हित में अत्यंत आवश्यक बताया है।

यह भी पढ़ें नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर युवक ने लगाई फांसी, तीन बेटियां हुईं बेसहारा

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

हर गली में असुरक्षित महसूस कर रहे लोग: प्रतुल शाहदेव का राज्य की कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार हर गली में असुरक्षित महसूस कर रहे लोग: प्रतुल शाहदेव का राज्य की कानून व्यवस्था पर तीखा प्रहार
Koderma News: 16 वर्षीय छात्रा का फंदे से झूलता मिला शव, प्रेम प्रसंग या साजिश?
Sahebganj News: अवैद्य मिट्टी खनन जोरों पर, ओवरलोड ट्रालियों का कहर जारी
गर्मी के सीजन में डॉलर लहर का धमाका: अब 'डेली एसेंशियल' में मिलेगा मनोरंजन का डोज
खौफनाक वारदात: पति ने पत्नी का चेहरा बिगाड़ा, नाक का हिस्सा तक नहीं बचा
Koderma News: 45वें हनुमान जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा, गूंजा राम नाम
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा का मसलिया दौरा, स्वास्थ्य-शिक्षा व्यवस्था की जांच
Hazaribagh News: केरेडारी में दर्दनाक हादसा, NTPC वाहन ने ली एक की जान
हनुमान जयंती: भक्ति, शक्ति और समर्पण का अद्भुत संगम
पाकुड़ की पंचायत बनी देश में नंबर-2, महिला हितैषी श्रेणी में बड़ी उपलब्धि
Pakur News: तीन दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर निकला 80 छात्रों का दल, उपायुक्त ने दिखाई हरी झंडी
दिल्ली मेयर ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी एजेंसियां

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now