Palamu News: 8 महीने की बच्ची के साथ मेले में तैनात महिला सिपाही, कर्तव्य और मां का अनोखा संगम
सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक बच्ची को साथ लेकर ड्यूटी
पलामू के हैदरनगर देवी धाम मेले में एक महिला कांस्टेबल की प्रेरणादायक तस्वीर सामने आई है। ऊंटारी रोड की निवासी ममता कुमारी अपनी 8 महीने की बच्ची को गोद में लेकर ड्यूटी निभा रही हैं। भारी भीड़ के बीच वे सुबह 5 बजे से दोपहर 2 बजे तक सुरक्षा व्यवस्था संभालती हैं।
पलामू : चैत्र नवरात्र मेले को लेकर जिले के चर्चित हैदरनगर देवी धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। महिला पुलिसकर्मियों की भी तैनाती की गई है।
गोद में बच्ची लेकर ड्यूटी निभाती महिला कांस्टेबल

मां की ममता और वर्दी का संगम, बनी प्रेरणा
ममता कुमारी की यह तस्वीर मां की ममता और पुलिस के फर्ज का अद्भुत संगम पेश करती है। ड्यूटी के दौरान बच्ची सो जाए तब भी उन्होंने जिम्मेदारी से पीछे नहीं हटतीं। उनकी कर्तव्यनिष्ठा और समर्पण देखकर लोग भावुक और प्रेरित हुए।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
