सीएम हेमंत सोरेन ने हजारीबाग में हुए सड़क हादसे पर जताया शोक, बाबूलाल मरांडी ने भी किया दुख व्यक्त

आज सुबह बरकट्ठा में हुआ था भीषण सड़क हादसा

सीएम हेमंत सोरेन ने हजारीबाग में हुए सड़क हादसे पर जताया शोक, बाबूलाल मरांडी ने भी किया दुख व्यक्त
फाइल फोटो

हेमंत सोरेन ने लिखा, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 3 लोगों और अन्य घायलों को आवश्यक सहयोग और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है. 

रांची: हजारीबाग के बरकट्ठा में हुए भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दुःख जताया है. इस संबंध में उन्होंने पाने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट साझा किया है. पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि हजारीबाग के बरकट्ठा में सड़क हादसे में 4 लोगों के मरने की खबर से मन दुखी है. परमात्मा दिवंगत लोगों की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारजनों को दुःख की यह विषम घड़ी सहन करने की शक्ति दे. दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 3 लोगों और अन्य घायलों को आवश्यक सहयोग और बेहतर इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है.

इस भीषण सड़क हादसे पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने दुःख जताया है. उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर पोस्ट किया है कि हजारीबाग के गोरहर थाना क्षेत्र में यात्री बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 7 लोगों के मृत्यु की दु:खद सूचना प्राप्त हुई है. ईश्वर से प्रार्थना है कि हादसे में घायल सभी लोगों को जल्द से जल्द स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें एवं दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें. ॐ शांति!

यह भी पढ़ें झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव: संतोष यादव ने बढ़ाया जन संपर्क

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान
Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान
23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान
Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान