भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित अन्य नेताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर किया नमन

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी सहित अन्य नेताओं ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन किया है। मरांडी ने रविवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि महान युगद्रष्टा और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें सादर नमन। साथ ही राष्ट्रीय युवा दिवस की आप सभी को शुभकामनाएं।
महान युगद्रष्टा और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। साथ ही, 'राष्ट्रीय युवा दिवस' की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! pic.twitter.com/y9KYFkcRXF — Babulal Marandi (@yourBabulal) January 12, 2025
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने युग प्रवर्तक, हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान को दुनिया में प्रतिष्ठित करने वाले, आध्यात्मिक गुरू और युवाओं से प्रेरणापुंज स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कोटिशः प्रणाम किया है। उन्होंने सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है।
युग प्रवर्तक, हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान को दुनिया में प्रतिष्ठित करनेवाले, आध्यात्मिक गुरू, युवाओं से प्रेरणापुंज स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर कोटिशः प्रणाम।
— Raghubar Das (@dasraghubar) January 12, 2025
सभी को राष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। pic.twitter.com/i1R0t4UNaI
इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भी सोशल मीडिया पर स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें नमन किया है। उन्होंने कहा है कि युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं महान विचारक स्वामी विवेकानंद की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए अपनी प्रतिभा एवं ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर देश तथा समाज की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।
युवाओं के प्रेरणास्रोत एवं महान विचारक स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन।
— Champai Soren (@ChampaiSoren) January 12, 2025
आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर युवाओं को स्वामी जी के आदर्शों एवं सिद्धांतों का अनुसरण करते हुए अपनी प्रतिभा व ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर, देश व समाज की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लेना… pic.twitter.com/F4vyOMM5zd