Ranchi news: जमीन और पैसे के विवाद में युवक को मारी गोली, भेजा गया अस्पताल

जाँच में जुटी पुलिस

Ranchi news: जमीन और पैसे के विवाद में युवक को मारी गोली, भेजा गया अस्पताल

रांची: कांके थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात जमीन और पैसों के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक जितेंद्र का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र का प्रभात नाम के युवक से जमीन से जुड़े पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। प्रभात जितेंद्र से अपने पैसे मांग रहा था, जिस पर दोनों में बहस हो गई। बहस बढ़ते-बढ़ते झगड़े में बदल गई और गुस्से में आकर प्रभात ने पिस्टल निकालकर जितेंद्र को गोली मार दी। गोली उसके कमर में लगी, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।  

कांके थाना प्रभारी सुशील सिंह ने बताया कि घटना आपसी विवाद के चलते हुई। गोली चलाने वाले की पहचान कर ली गई है, उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। जानकारी के मुताबिक, घायल जितेंद्र जेल में बंद जमीन माफिया कमलेश का काम देखता था। कमलेश को जमीन घोटाले के मामले में ईडी ने गिरफ्तार किया था और वह अब भी जेल में बंद है। कमलेश के जेल जाने के बाद जितेंद्र ही उसका कारोबार संभाल रहा था। इसके अलावा, वह इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंस में भी काम करता है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

Bokaro News: गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब भी फरार Bokaro News: गर्भवती महिला की पीट-पीटकर हत्या, 6 गिरफ्तार; मुख्य आरोपी अब भी फरार
Koderma News: हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष: डिजिटल दौर की चुनौतियों पर राष्ट्रीय मंथन
कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा