Ranchi News: सीआईटी में एनुअल स्पोर्ट्स मीट वर्चस्व 2025 शुरू
सीआईटी व सीआईपी के 1500 विद्यार्थी ले रहे भाग
कैंब्रिज इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में आयोजित एनुअल स्पोर्ट्स मीट ‘वर्चस्व 2025’ का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। इस पांच दिवसीय खेल महोत्सव में सीआईटी एवं सीआईपी के 1500 विद्यार्थी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले रहे हैं।
रांची: कैंब्रिज इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में गुरुवार को एनुअल स्पोर्ट्स मीट वर्चस्व 2025 की शुरुआत धूमधाम से हुई। उद्घाटन मुख्य अतिथि डिप्टी रजिस्ट्रार मनीष नाथ ने दीप प्रज्वलित करने के बाद फीता काटकर किया। इसके पूर्व विधिवत पूजन व हवन का भी आयोजन हुआ।
स्पोर्ट्स मीट पांच दिनों तक चलेगा। इसका समापन 23 दिसंबर को होगा। इस दौरान क्रिकेट, फुटबॉल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, कैरम बोर्ड, एथलेटिक्स आदि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी भाग लेंगे।

उद्घाटन के बाद मौके पर मौजूद प्राचार्य डॉ. एल. रंगनाथन ने प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के दौरान आपसी सद्भावना व सामंजस्य बनाए रखने की शपथ दिलाई। वहीं उप-प्राचार्य प्रो. रसिका नवनीत सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि खेल में हार-जीत लगी रहती है। हार के बाद अगली बार और बेहतर करने की प्रेरणा लेनी चाहिए। साथ ही ख्याल रखें कि सहपाठियों के बीच प्रेम और सद्भावना बनी रहे।
मौके पर कैंब्रिज ट्रस्ट ऑफ इंडिया की संयुक्त सचिव डॉ. पल्लवी सिंह, इस्टेट ऑफिसर सुनीता नाथ, डॉ. डी. के. सिंह, कैंब्रिज पॉलिटेक्निक के प्राचार्य डॉ. एन. के. यादव, संगीता सिंह, प्रो. दीपक कुमार वर्मा, प्रो. अंकित कुमार सिंह, प्रोफेसर इंचार्ज स्पोर्ट्स प्रो. प्रशांक मनी, को-ऑर्डिनेटर अनवर आलम समेत सभी विभागों के विभागाध्यक्ष व शिक्षक मौजूद थे।
खेल महोत्सव की विधिवत शुरुआत अतिथियों द्वारा मशाल जलाकर की गई, जिसे लेकर विद्यार्थियों ने मैदान का चक्कर लगाया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी भी हुई।
Related Posts
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
Thank you for voting! Results will be shown after the poll ends.
