विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय

बिजली चोरी जांच के दौरान असामाजिक तत्वों ने किया हमला

विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय

मधुपुर थाना क्षेत्र में बिजली चोरी जांच के दौरान विद्युत विभाग के कर्मियों पर हमला किया गया। श्रमिक संघ अध्यक्ष अजय राय ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

रांची:  झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने मधुपुर थाना क्षेत्र में विद्युत विभाग के कर्मियों पर हुए जानलेवा हमले की कड़ी निंदा की है। उन्‍होंने राज्य सरकार और जिला प्रशासन से दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

राय ने मंगलवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड की विजिलेंस और सुरक्षा शाखा ने विद्युत चोरी के विरुद्ध विशेष जांच अभियान चलाया था। इसी क्रम में मधुपुर मामले के नामजद अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। बीते 28 दिसंबर को जब विभागीय टीम अनुसंधान के लिए मधुपुर के बुढ़ीबागान क्षेत्र में पहुंची, तभी वहां मौजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए विद्युत कर्मियों पर लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया।

इस हमले में विद्युत कर्मी उदय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचा, जिससे लगभग 35 हजार रुपये की क्षति हुई। अजय राय ने मामले के सभी नामजद आरोपितों की अविलंब गिरफ्तारी, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर सख्त कार्रवाई करने, घायल कर्मी को मुआवजा और सुरक्षा देने एवं भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जांच अभियानों के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार
संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती 31 दिसंबर को
झारखंड कांग्रेस को मिला नया संबल, सामाजिक न्याय के योद्धा विजय शंकर नायक ने थामा कांग्रेस का हाथ