मेदिनीनगर में ट्रक की चपेट में आने से पैदल यात्री की मौत

पलामू जिला मुख्यालय क्षेत्र में हुई घटना

मेदिनीनगर में ट्रक की चपेट में आने से पैदल यात्री की मौत

मेदिनीनगर के छःमुहान क्षेत्र में गैस सिलेंडर लदे ट्रक की चपेट में आने से 55 वर्षीय अशोक पासवान की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक जब्त कर चालक को हिरासत में लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पलामू : जिला मुख्यालय मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के छःमुहान पर शुक्रवार सुबह सात बजे रसोई गैस सिलेंडर लदे एक ट्रक (जे एच 09 एइ 5811) की चपेट में आने से पैदल चल रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मौके भीड़ जमा हो गई। ट्रक को मौके पर ही पकड़ लिया गया और चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। नगर निगम कर्मियों के सहयोग से पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेजा।

मृतक की पहचान लेस्लीगंज के दुमी निवासी 55 वर्षीय अशोक पासवान के रूप में हुई है। अशोक पिछले 30 साल से धोबी मोहल्ला में प्रदीप कुमार के घर रहते थे और प्रधान डाकघर के सामने उनकी मिठाई दुकान में काम करते थे। मौके पर मौजूद लोगों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का आग्रह जिला प्रशासन से किया है।

बताया जाता है कि अशोक पासवान हर दिन की तरह सुबह जागने के बाद धोबी मोहल्ला से छःमुहान चाय पीने आये थे। अचानक एक गैस सिलेंडर लोड ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुकान मालिक प्रदीप के अनुसार अशोक पिछले 30 साल से उसकी दुकान में काम करते थे और घर पर रहते थे। उनकी शादी नहीं हुई थी। घटना की जानकारी उसके परिवार के अन्य सदस्यों को दे दी गई है। इधर शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योति लाल रजवार ने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन
Hazaribagh News : रामनवमी 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
फूलों से सुसज्जित वाहन में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव-पार्वती का कराया गया नगर भ्रमण
हजारीबाग में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान
बागीचों और तालाब किनारे 'क्षत्रपों' की सज रहीं महफिलें, चुनावी गणित के 'सेटिंग्स' में जुटे प्रत्याशी
Sahebganj News : महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, दो की मौत से परिवार में शोक
Sahebganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में यूजी पंचम सेमेस्टर परीक्षा का शांतिपूर्ण शुभारंभ
सीआईटीई बहाया में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Koderma News : समर्थन मिला तो समुचित विकास करेंगे : वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव
प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने निपु सिंह
नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान
Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान