Jharkhand Crime: सेप्टिक टंकी से मिला युवक का शव, पत्थर से कूचकर हत्या की आशंका

Jharkhand Crime: सेप्टिक टंकी से मिला युवक का शव, पत्थर से कूचकर हत्या की आशंका
(फ़ोटो)

पलामू: पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के पनेरीबांध गांव के गली नम्बर तीन के एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टंकी से एक युवक का शव बरामद किया गया।

युवक की गला दबाकर और पत्थर से कूचकर हत्या की गई थी और शव को सेप्टिक टंकी के पानी में डाल दिया गया था। मौके से एक कार भी मिली है। पुलिस उसे जब्त कर ली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच में भेज दिया है। युवक की पहचान पाटन के सहदेवा गांव के रहने वाले सुदामा ठाकुर, पिता मनोज ठाकुर के रूप में हुई है। सुदामा पनेरीबांध गांव में भाई-भाभी के साथ रहता था। शाहपुर के विवेकानंद चौक पर सैलून चलाता था। युवक की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार निर्माणाधीन मकान में लगे मजदूर और मिस्त्री काम करने के लिए शुक्रवार को पहुंचे तो देखा कि एक युवक का शव सेप्टिक टंकी के पानी में तैर रही है। सूचना मिलने पर अगल-बगल के लोग जुट गए। पुलिस भी पहुंच गई।

शव को देखने से स्पष्ट हुआ कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई है। चेहरे पर भी जख्म के निशान मिले हैं। घटनास्थल के पास एक कार लगी हुई थी। पुलिस ने उसे जब्त कर लिया। घटनास्थल पर देखने से प्रतीत होता था कि वहां पर सुदामा ठाकुर के अलावा अन्य लोग भी जमा हुए थे। शराब पीने की भी संभावना लगती है।

पुलिस युवक के मोबाइल फोन का कॉल रिकॉर्ड निकाल रही है। परिजनों के अनुसार सुदामा सैलून से सब्जी लेने की बात कहकर निकला था। लेकिन वापस ना तो दुकान आया और ना ही भाई भाभी के घर पहुंचा। चैनपुर के थाना प्रभारी राम शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सुदामा ठाकुर नामक युवक का शव

पनेरीबांध गांव के निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टंकी से बरामद किया गया है। गला दबाकर और पत्थर से कूचकर हत्या की गई है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसकी कार भी मिली है। पूरे मामले में जांच की जा रही है। जल्द स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान
Bokaro News: डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू चयन को लेकर प्रि-बिड बैठक आयोजित
Bokaro News: 1 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा जिला स्थापना महोत्सव
Bokaro News: सेल का मार्च धमाका: 11,388 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन, बोकारो स्टील प्लांट बना नंबर-1
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक,उपायुक्त ने दी बधाई 
Sahebganj news: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Sahebganj news: झामुमो नेता ने असम चुनाव में हेमंत सोरेन की सभा की तैयारियों का लिया जायजा
Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
Sahebganj News: गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार, अब भी तीन हजार का बैकलॉग

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now