33 अज्ञात शवों को दी सम्मानजनक विदाई, बैजनाथ सिंह बने मानवता की मिसाल

अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार से बड़ा दूसरा कोई कार्य नहीं: बैजनाथ सिंह

33 अज्ञात शवों को दी सम्मानजनक विदाई, बैजनाथ सिंह बने मानवता की मिसाल
लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करने वाले बैजनाथ

पलामू के मेदिनीनगर शहर स्थित हमीदगंज निवासी बैजनाथ सिंह द्वारा अभी तक 33 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कराया गया है. जिसका कोई नहीं है, वैसे अज्ञात लोगों का दाह संस्कार कराने से बैजनाथ सिंह को सुकून मिलता है.

पलामू: इस दुनिया में करोड़ों लोगों की आबादी में कई ऐसे लोग हैं जिनका इस भीड़ में कोई अपना नहीं है. लेकिन, कहते हैं न जिसका कोई नहीं होता उसका भगवान होता है. भगवान स्वयं तो नहीं पहुंचते हैं, लेकिन किसी न किसी को फरिश्ता बना कर जरूर भेजते हैं. इस दुनिया में रोजाना कई लोगों की मृत्यु होती है, जिनके शुभचिंतक होते हैं वे उनका रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्कार करवाते हैं. वहीं जिसका कोई अपना नहीं होता है, उनका शव लावारिस की तरह पड़ा रहता है. लेकिन ऐसे में ईश्वर की प्रेरणा से कोई उनका हितैषी बनकर सामने आ ही जाता है. ऐसे ही हस्तियों में हैं बैजनाथ सिंह.

अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार से बड़ा दूसरा कोई कार्य नहीं: बैजनाथ सिंह

जिसका कोई नहीं है, वैसे अज्ञात लोगों का दाह संस्कार कराने से बैजनाथ सिंह को सुकून मिलता है. वो कहते हैं कि अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार से बड़ा दूसरा कोई कार्य नहीं हो सकता है. मन में शांति मिलती है. उन्होंने बताया कि शव का अंतिम संस्कार में उनके द्वारा खानापूर्ति नहीं किया जाता है. बल्कि विधिवत वस्त्र देकर दाह संस्कार कराया जाता है. उन्होंने बताया कि यह पुनीत कार्य भविष्य में भी उनके द्वारा कराया जायेगा.

पहले शव की पहचान का प्रयास करते हैं फिर करते हैं अंतिम संस्कार  

पलामू के मेदिनीनगर शहर स्थित हमीदगंज निवासी बैजनाथ सिंह द्वारा अभी तक 33 अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार कराया गया है. अज्ञात शवों का अंतिम संस्कार करने से पहले शव की पहचान के प्रयास किये जाते हैं. इसके बाद कानूनी और अन्य प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उनके द्वारा शव का अंतिम संस्कार कराया जाता है. शव को अपने जिम्मे लेने के बाद शव के धर्म की जानकारी मिलती है तो वह उसी के अनुसार शव को जलाते या दफनाते है. एमएमसीएच परिसर में स्थापित अस्थायी पुलिस पिकेट प्रभारी कुमार नीरज के अनुसार अस्पताल में कई व्यक्ति पहुंचते हैं. जिनका कोई नहीं रहता है. वैसे व्यक्तियों की मौत हो जाती है. वैसे लोग की मौत के बाद पहचान के लिए 72 घंटे तक रखा जाता है. इसके बाद शव का दाह संस्कार करा दिया जाता है.

बैजनाथ सिंह बताते हैं कि मार्च 2023 में उनका छोटे पुत्र की तबीयत खराब हो गयी थी. जब इलाज के लिए डॉक्टर के पास जा रहे थे तो हॉस्पिटल चौक पर एक बुजुर्ग को कराहते देखा. उनके बीमार पुत्र ने कहा कि पापा वह बूढ़ा वैसे क्यों कर रहा है. उन्होंने अपने पुत्र के कहने पर बुजुर्ग के पास गये. फिर गीता भवन स्थित गोखुल कुंज मिष्ठान भंडार से दो रसगुल्ला व एक बोतल पानी लाकर उसे खिलाया-पिलाया. इसी बीच उसकी मौत हो गयी. उसकी मौत के बाद शहर थाना द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया. तत्कालीन थाना प्रभारी द्वारा उसका दाह संस्कार के लिए कहा गया. इसके बाद उन्होंने पहली बार किसी अज्ञात व्यक्ति का दाह संस्कार कराया. वहीं से इस प्रकार के पुनीत कार्य को करने के लिए उन्होंने अपने मन में ठान लिया.

यह भी पढ़ें: Palamu News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी शेखावत ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा बैठक की

 

यह भी पढ़ें: Palamu News: पेपर लीक और लाठीचार्ज के विरोध में धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंकेंगे विभिन्न संगठन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को बधाई राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष, प्रधानमंत्री ने दी कॉमनवेल्थ गेम्स के पदक विजेता भारतीय खिलाड़ियों को बधाई
ईडी का धनबाद में एलबी सिंह और गणेश यादव के 25 ठिकानों पर छापा
डीसी के हस्तक्षेप के बाद बीएसएल के मृत कर्मचारी सुभाष मोदी के परिजनों का अनशन समाप्त, बनी सहमति
सर्पदंश से 14 वर्षीय किशोरी की मौत, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में तोड़ा दम
राजग की 'मंगल मिलन' बैठक में संसदीय रणनीति पर मंथन, पीयूष गोयल और लल्लन सिंह ने दिया प्रेजेंटेशन
संसद के बाहर भाजपा सांसदों का प्रदर्शन, पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत सिंह बैंस के इस्तीफे की मांग
गो-सम्मान आह्वान अभियान के तहत दुमका में निकली रैली, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम सौंपा प्रार्थना-पत्र
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार