Koderma News: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी में विशेष रक्षाबंधन कार्यक्रम, छात्रों ने बाँधी एक-दूसरे को राखी
रक्षाबंधन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि यह प्रेम, सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है- रजनीश शर्मा (विद्यालय के निदेशक)
कोडरमा: मंजुला शर्मा मेमोरियल अकादमी, डोमचांच में आज रक्षाबंधन पर्व को हर्षोल्लास एवं सांस्कृतिक गरिमा के साथ मनाया गया। विद्यालय के किड्स सेक्शन के नन्हे-मुन्ने छात्रों ने रंग-बिरंगी राखियों के साथ एक-दूसरे की कलाई पर प्रेम और भाईचारे की डोर बांधी। इस अवसर पर प्राथमिक एवं माध्यमिक वर्ग के विद्यार्थियों के बीच राखी निर्माण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने रचनात्मकता एवं भारतीय संस्कृति का अद्भुत प्रदर्शन किया।
विद्यालय के निदेशक रजनीश शर्मा ने अपने संदेश में कहा, “रक्षाबंधन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि यह प्रेम, सुरक्षा और विश्वास का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों से छात्रों में संस्कार, सद्भावना और सांस्कृतिक जुड़ाव की भावना विकसित होती है।”

विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों को उनकी रचनात्मकता एवं सहभागिता के लिए शुभकामनाएँ दीं और ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।
