Koderma News: जिला फुटबॉल लीग का पहला मैच ढाब ने चिकलाबार को 3-1 से हराकर अपने नाम किया   

डोमचांच ने 5-0 से चौराही को पराजित करते हुए टूर्नामेंट के अगले चक्र में प्रवेश किया 

Koderma News: जिला फुटबॉल लीग का पहला मैच ढाब ने चिकलाबार को 3-1 से हराकर अपने नाम किया   

कोडरमा जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में चल रहे जिला फुटबॉल लीग 2025 के तहत शुक्रवार को दो मुकाबले खेले गए। डोमचांच के सीएम हाई स्कूल मैदान में हुए पहले मैच में ढाब ने चिकलाबर को 3-1 से हराया, जबकि दूसरे मैच में डोमचांच ने चौराही को 4-0 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। मुकाबलों के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और दर्शकों ने रोमांचक खेल का आनंद उठाया।

कोडरमा:  जिला फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में चल रहे जिला फुटबॉल लीग 2025 का दो मैच शुक्रवार को डोमचांच के सीएम हाई स्कूल के खेल मैदान में खेला गया | 35- 35 मिनट का पहला मैच चिकलाबर बनाम दाब के बीच खेला गया । मैच के मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित जिला फुटबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य लक्ष्मण यादव के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। इस रोमांचकारी मैच में ढाब की टीम 3-1 से विजय रही | जिसमें दाब की ओर से सुजीत यादव ने 2 गोल और लोकेश यादव ने 1 गोल किया वहीँ चिकलाबर की ओर से सहदेव कुमार ने 1 गोल किया |
 

वही टूर्नामेंट का दूसरा मैच डोमचांच बनाम चौराही के बीच खेला गया | 35 -35 मिनट के इस शानदार मैच को अपनी झोली में गिराते हुए डोमचांच की टीम ने चौराही को 4-0 से पराजित करते हुए टूर्नामेंट के अगले चक्र में प्रवेश किया | डोमचांच की ओर से सुजीत सिंह ने एक गोल सचिन ने एक और शुभम ने एक गोल किया | निर्णायक की भूमिका वीरेंद्र साव, बाल गोविंद और सीताराम ने निभाई | मैच के मुख्य अतिथि पर के तौर पर उपस्थित जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरशद खान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए दोनों टीमों को शुभकामनाएं दी | 

टूर्नामेंट को सफल बनाने में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष अरशद खान सचिव नवनीत ओझा (बंटी), मोहम्मद हुसैन अली, भारत बक्शी, सुरेंद्र यादव, राजू यादव, रोहित कुमार रघु, सोनू कुमार, अरुण कुमार, राहुल यादव, संजय कैलिस, प्रदीप यादव, कमलेश यादव, विजय यादव, मेघलाल, शुभम कुमार, डब्बू, गोलू आदि लगे हुए हैं ।

Edited By: Samridh Desk

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न
Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण
Dhanbad News: विधानसभा में गरजीं रागिनी सिंह, श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
Dumka News: सहायक समाहर्ता ने किया फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने हिज़ला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाया के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा
Hazaribagh News: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात
Hazaribagh News: 10 साल का इंतजार और छात्रों का फूटा गुस्सा, JTET परीक्षा न होने पर फूंका सरकार का पुतला
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Bokaro News: इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन