Koderma news: पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

8 फरवरी को सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बेटी के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया था

Koderma news: पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल
पुत्री के साथ दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार (तस्वीर)

कोडरमा: डोमचांच थाना अंतर्गत सौतेले पिता के द्वारा पुत्री के साथ मारपीट व दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस बाबत थाना कांड संख्या 10/25 में नाबालिग के पिता रंजीत कुमार पर दुष्कर्म व मारपीट करने का आरोप लगा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

ज्ञात हो कि 8 फरवरी को सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बेटी के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया था। जिसे लेकर पीड़िता की मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया था कि 2016 में उनके पहले पति की सड़क दुर्घटना में मृत्यु के बाद बच्ची की बेहतर परवरिश के लिए उन्होंने दूसरी शादी की थी। दूसरी शादी से उन्हें एक पुत्र और एक पुत्री भी हुई, लेकिन उनके दूसरे पति की बुरी नजर 15 वर्षीय सौतेली बेटी पर पड़ने लगी।

करीब डेढ़ साल पहले जब बेटी ने मां से यौन शोषण की शिकायत की तो समाज की लोक-लाज के कारण मां ने बेटी को नानी के घर भेज दिया। हालांकि, कुछ दिन पहले आरोपी सौतेला पिता बेटी को जबरन नानी के घर से वापस ले आया और फिर से उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। पीड़िता द्वारा दोबारा शिकायत किए जाने पर मां ने इस बार बाल संरक्षण इकाई और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद डोमचांच पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

Edited By: Sujit Sinha

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न
Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण
Dhanbad News: विधानसभा में गरजीं रागिनी सिंह, श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
Dumka News: सहायक समाहर्ता ने किया फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने हिज़ला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाया के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा
Hazaribagh News: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात
Hazaribagh News: 10 साल का इंतजार और छात्रों का फूटा गुस्सा, JTET परीक्षा न होने पर फूंका सरकार का पुतला
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Bokaro News: इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन