कोडरमा: सतगावां में 28 बच्चों को मिलेगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र

प्रमाण पत्र पारस की तरह है जो जीवन भर काम आता है

कोडरमा: सतगावां में 28 बच्चों को मिलेगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र
कैंप का आयोजन

इस कैंप में दिव्यांगता 76 दिव्यांग छात्रों ने भाग लिया जिसमें 28 बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु चयन किया गया तथा 32 बच्चों को रिनपास, ईएनटी विभाग एवं सदर अस्पताल रेफर किया गया। 

कोडरमा: मगंलवार को सतगावां प्रखण्ड सभागर में एक दिवसीय दिव्यांग छात्रों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिक्षा विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सयुंक्त रुप से कैंप का आयोजन किया गया।

आपको बता दें की पिछले सप्ताह समृद्ध झारखण्ड ने इसी प्रखंड के एक गांव के एक ही परिवार के दो लोगों के दिव्यांग होने की खबर प्रकाशित की थी उसके बाद स्थानीय सिस्टम ने इस इलाके में जागरुक होकर कैम्प लगाया।

कैम्प का उदघाटन प्रखण्ड विकास पदाधिकारी सौरव कुमार, अंचल अधिकारी ओम प्रकाश बड़ाईक, प्रखण्ड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी शेख शकील अहमद, शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय ने किया। 

मौके पर बीडीओ ने कहा कि इस शिविर का पूरा लाभ विद्यार्थी उठाएं, दिव्यांग प्रमाण पत्र दिव्यांगजनों हेतु एक पारस की तरह है जो जीवन भर काम आता है। उन्होंने दिव्यांग बच्चें को दिव्यांग पेंशन लाभ पाने हेतु भी निदेशित किया। इस कैंप में दिव्यांगता 76 दिव्यांग छात्रों ने भाग लिया जिसमें 28 बच्चों का दिव्यांगता प्रमाण पत्र हेतु चयन किया गया तथा 32 बच्चों को रिनपास, ईएनटी विभाग एवं सदर अस्पताल रेफर किया गया। 

मौके पर नेत्र रोग डॉ सुनील कुमार विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ०धनंजय कुमार, जेनरल फिजिसियन डॉ कुमारी प्रियांशु, राजीव रंजन, मनोज कुमार, सुनील कुमार, पवन कुमार, रिसोर्स शिक्षक उमेश कुमार यादव, सुजीत कुमार, दिव्यांग पेंशन योजना शशिकान्त प्रसाद, बीआरपी शहजाद आलम, बिरेन्द्र कुमार यादव, सीआरपी राजेन्द्र प्रसाद, संतोष कुमार, पर्यवेक्षिका रेखा कुमारी, साधना माथुरी, अनुसेवक विनोद कुमार, जवाहर प्रसाद अकेला, शिक्षक राजेश कुमार हिमांशु, देवकांत पंडित, दिव्यांग बच्चे एवं उनके अभिभावक मौजूद थे।

यह भी पढ़ें राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब   90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब  
राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन
जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार