झारखंड : फिर टली मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तारीख, यह है वजह

झारखंड : फिर टली मंत्रियों के शपथ ग्रहण की तारीख, यह है वजह

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज शाम राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर 24 जनवरी को मंत्रियों के होने वाले शपथ ग्रहण को टालने का आग्रह किया. इससे पहले उन्होंने आज सुबह गवर्नर से भेंट कर कैबिनेट विस्तार के संबंध में चर्चा की थी और उन्हें जानकारी दी थी.

झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शाम में राजभवन पहुंचे और राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू से चाईबासा भ्रमण की जानकारी साझा की. मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत गुदड़ी प्रखंड के गुलीकेरा पंचायत के बुरुगुलीकेरा गांव में हुई सात ग्रामीणों की निर्मम हत्या से मन व्यथित है, इसलिए कल के मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह को टाल दिया जाए.

उल्लेखनीय है कि आज सुबह मुख्यमंत्री ने गवर्नर से भेंट की थी. उसके बाद वे चाईबासा रवाना हुए थे, जहां उन्होंने पत्थलगड़ी विवाद को लेकर सात लोगों के हुए नरसंहार के पीड़ित परिवारों से भेंट कर सांत्वना दी और कठोर कार्रवाई का आश्वासन दिया.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

वन विभाग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: दो साल में हाथियों ने ली दो दर्जन से अधिक जानें, खदेड़ने में नाकाम रही टीम वन विभाग के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा: दो साल में हाथियों ने ली दो दर्जन से अधिक जानें, खदेड़ने में नाकाम रही टीम
Koderma News: ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
CCL दरभंगा हाउस में राजभाषा कार्यशाला आयोजित: नोडल अधिकारियों की भूमिका पर हुआ विशेष मंथन
Ranchi News: सेंट जेवियर्स कॉलेज, शारदा इन्फ्रासोल्यूशंस का शानदार कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित
PM Kisan eKYC Online 2026: घर बैठे मोबाइल से ऐसे करें eKYC, नहीं रुकेगी ₹2000 की किस्त
2029 की तैयारी में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने पदाधिकारियों को दिए स्पष्ट निर्देश
PM Kisan Beneficiary Status 2026: ऐसे चेक करें ₹2000 आया या नहीं, जानें पूरा तरीका
Deoghar News: फर्जी कस्टमर केयर अधिकारी बन ठगी करने वाला साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोहनपुर से दबोचा गया
Ranchi News: सीआईटी में नशामुक्त भारत पर विचार गोष्ठी, शिक्षकों-कर्मचारियों ने ली सामूहिक शपथ
तेज रफ्तार वाहन रोकने पर मनबढ़ों का तांडव, घर में घुसकर पिस्तौल तानी; ग्रामीणों ने चार को दबोचा
Viral Video: शख्स ने किंग कोबरा को मुंह से पिलाया पानी! वीडियो देख लोग बोले- ये कैसे संभव है?
डूरंड कप की मेजबानी को तैयार झारखंड, मुख्यमंत्री से मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने की मुलाकात