Hazaribagh News: प्रधानमंत्री आवास योजना से नाम कटने पर ग्रामीण का फूटा गुस्सा, बीडीओ को आत्मदाह की दी चेतावनी

"न्याय नहीं तो जान दे देंगे" – पात्र लाभुक का BDO को अल्टीमेटम

Hazaribagh News: प्रधानमंत्री आवास योजना से नाम कटने पर ग्रामीण का फूटा गुस्सा, बीडीओ को आत्मदाह की दी चेतावनी
विकास कुमार मेहता (फाइल फोटो)

इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

कटकमसांडी (हजारीबाग): ग्राम पंचायत लुपुंग के निवासी विकास कुमार मेहता, पिता जयनारायण मेहता ने प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) में अपना नाम सूची से हटाए जाने पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) कटकमसांडी को लिखित नोटिस दिया है। नोटिस में उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि दोषी कर्मियों पर कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आत्मदाह जैसा चरम कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।

विकास मेहता का कहना है कि वह योजना के पात्र लाभुक हैं और सभी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बावजूद, प्रखंड स्तर के एक कर्मचारी ने उनका नाम जानबूझकर सूची से हटा दिया। उनका आरोप है कि इस पूरे मामले में पारदर्शिता की कमी और भ्रष्टाचार की बू है।

ग्रामीण ने बताया कि जब उन्होंने इस विषय पर संबंधित कर्मियों से बात की, तो उन्हें टालमटोल और अनदेखी का सामना करना पड़ा। "हम जैसे गरीब और पात्र लोगों को योजना से वंचित किया जा रहा है, जबकि अपात्र लोगों को लाभ दिया जा रहा है," मेहता ने आरोप लगाया।

इस मामले को लेकर ग्रामीणों में भी आक्रोश है। लोग प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि मामले की निष्पक्ष जांच हो और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: मुख्य चौक पर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, बकरीद को लेकर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में मॉक ड्रिल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल
Hazaribagh News: अवैध शराब के विरुद्ध उत्पाद विभाग की सघन छापेमारी, 1200 किलो जावा महुआ विनष्ट
Hazaribagh News: पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त पहल, दारू थाने में सुनी गईं जन-समस्याएं
Giridih News: टावर चौक-कल्याणडीह फोरलेन मार्ग पर भारी पुलिस बल के बीच तोड़ी गईं दुकानें