Hazaribagh News: घाटो में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न, ज्योति क्लब तापिन बनी विजेता

Hazaribagh News: घाटो में नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल संपन्न, ज्योति क्लब तापिन बनी विजेता
विजेता टीम के खिलाडी व अन्य

विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और ₹25,000 का चेक तथा उपविजेता को ₹15,000 की इनामी राशि प्रदान की गई।

हजारीबाग: रविवार को सांसद मनीष जायसवाल द्वारा आयोजित नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का चौथा संस्करण रविवार को घाटो के लईयो स्थित लुगू बाबा मैदान में संपन्न हुआ। फाइनल मुकाबले में ज्योति क्लब तापिन ने एएसएफसी लईयो को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया।
बारिश से भीगे मैदान में खेला गया यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। विजेता टीम को ट्रॉफी, मेडल और ₹25,000 का चेक तथा उपविजेता को ₹15,000 की इनामी राशि प्रदान की गई।

टूर्नामेंट में घाटो क्षेत्र की कुल 48 टीमों ने भाग लिया। ज्योति क्लब तापिन के सन्नी कुमार को गोल्डन बूट और सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, जबकि प्रदीप कुमार को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

समापन समारोह में मुख्य अतिथि मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ़ तिवारी महतो, सांसद प्रतिनिधि राजीव जायसवाल, द्वारिका सिंह, रंजन चौधरी, तथा भाजपा के कई स्थानीय नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

अतिथियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने के लिए सांसद मनीष जायसवाल की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे युवाओं को नई ऊर्जा, दिशा और पहचान मिलेगी।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में एनएसयूआई का बड़ा कदम, कुलपति से की छात्र समस्याओं पर वार्ता

टूर्नामेंट के सफल आयोजन में अध्यक्ष गोविंद रजवार और उनकी टीम की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम में हजारों दर्शकों की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष बना दिया।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पेट्रोल पंपों पर चलाया हस्ताक्षर अभियान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल