Hazaribagh News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 11वां अंचल सम्मेलन सम्पन्न, कटकमसांडी अंचल सचिव बने साथी श्रीकांत मेहता

केंद्र सरकार मजदूर एवं किसान विरोधी: मेहता

Hazaribagh News: भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 11वां अंचल सम्मेलन सम्पन्न, कटकमसांडी अंचल सचिव बने साथी श्रीकांत मेहता
(फाइल फोटो)

श्री मेहता ने कहा कि झारखंड में लूट, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है, वहीं विस्थापन के मुद्दे पर राज्य सरकार मौन है और भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 का पालन किए बिना कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में काम हो रहा है।

कटकमसांडी (हजारीबाग): भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का 11वां अंचल सम्मेलन कटकमसांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम लुपुंग के विवाह मंडप में झंडा तोलन एवं शहिद वेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर आरंभ हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता कामरेड माधो राम ने की।

सर्वप्रथम दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन, गिरिडीह के पूर्व विधायक साथी ओमी लाल आजाद, हजारीबाग के सीपीआई नेता रामनरेश कुमार, माले नेता साथी मिथिलेश सिंह एवं साथी चांदो साव को 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए सीपीआई के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद सह झारखंड विस्थापित संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान, मजदूर एवं मेहनतकश जनता तबाह है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार में देश की गुटनिरपेक्ष विदेश नीति समाप्त हो चुकी है और अमेरिका 50% टैरिफ लगाकर भारतीय किसानों को बर्बाद करने पर तुला है, जिससे अर्थव्यवस्था पर गंभीर संकट आएगा। उन्होंने निर्वाचन आयोग पर पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए कहा कि आयोग ने खुलकर भाजपा का समर्थन किया है।

श्री मेहता ने कहा कि झारखंड में लूट, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है, वहीं विस्थापन के मुद्दे पर राज्य सरकार मौन है और भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 का पालन किए बिना कॉरपोरेट घरानों के पक्ष में काम हो रहा है। उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में जनता मोदी सरकार को सबक सिखाने के लिए तैयार है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: विनोबा भावे विवि के राजनीति विज्ञान विभाग में धूमधाम से मना शिक्षक दिवस

सम्मेलन में सर्वसम्मति से श्रीकांत मेहता को कटकमसांडी अंचल सचिव, मोहम्मद इम्तियाज एवं रघुनंदन सिंह को सहायक सचिव चुना गया। साथ ही 13 प्रतिनिधियों का चयन जिला सम्मेलन के लिए किया गया। बैठक में यह प्रस्ताव पारित हुआ कि कटकमसांडी के पूर्वी क्षेत्र के पंचायतों को मिलाकर छड़वा में अंचल सह प्रखंड कार्यालय निर्माण की मांग को लेकर आंदोलन चलाया जाएगा तथा मुख्यमंत्री एवं ग्रामीण विकास मंत्री को मांग पत्र सौंपा जाएगा।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पबरा फुटबॉल ग्राउंड में बच्चों के बीच आयोजित हुई भव्य एथलेटिक्स प्रतियोगिता

सम्मेलन को सीपीआई के जिला सह सचिव निजाम अंसारी एवं महेंद्र राम ने भी संबोधित किया। मौके पर ईश्वर प्रसाद मेहता, प्रभु रजक, सोहर राम, बंगाली राम, प्रभु मेहता, तपेश्वर मेहता, रघुनंदन सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद झारखंड-बंगाल की लाइफ लाइन राजमहल-मानिकचक फेरी सेवा अनिश्चितकाल के लिए बंद
Jamshedpur News: 190 लोको पायलटों को दिया गया आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार का प्रशिक्षण
पूर्व मंत्री सुदीब्य कुमार सोनू को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Giridih News: बैंक ऑफ इंडिया के 121वें स्थापना दिवस पर वृद्धा आश्रम में बांटे फल-नाश्ता
सत्य निकेतन हादसे के बाद पांचवीं मंजिल वाले भवनों को तत्काल सील करने के निर्देश
Ranchi News: कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में ईडी का छापा, टीएमसी सांसद नदीमुल हक से जुड़ा है मामला
मंजुला शर्मा मेमोरियल एकेडमी में पूर्व मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर जानकी यादव ने जताया शोक, अंतिम यात्रा में पहुंचे कई मंत्री व नेता
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार के पार्थिव शरीर को दिया कंधा
12 वर्षीय पुत्र हर्ष ने नम आंखों से पिता सुदिव्य कुमार सोनू को दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब
Sahebganj News: बीएड कॉलेज विभाग में धूमधाम और उल्लास से मनाया गया शिक्षक दिवस
Sahebganj News: दियारा क्षेत्र के चासा टोला में गंगा के कहर से डूबे दर्जनों मकान