हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गैंग के दो सदस्य हथियार समेत गिरफ्तार

एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने की जब्त

हजारीबाग में बड़ी कार्रवाई: राहुल दुबे गैंग के दो सदस्य हथियार समेत गिरफ्तार

हजारीबाग के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई में फायरिंग की साजिश को विफल किया गया।

हजारीबाग : जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में संगठित अपराध के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राहुल दुबे गैंग के दो सक्रिय सदस्यों को हथियार और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुज्जू स्थित कोलियरी क्षेत्र में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की योजना बनाई जा रही है, जिसके बाद तत्काल छापेमारी अभियान चलाया गया।

अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी सदर अमित आनंद के नेतृत्व में गठित टीम ने मोरांगी फोर लेन के पास कार्रवाई करते हुए सादिक खान उर्फ गुलाम जिलानी और टिपू खान उर्फ तौफिक आलम को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान सादिक खान के पास से एक लोडेड 7.65 एमएम देशी पिस्टल मैगजीन सहित चार जिंदा कारतूस तथा टिपू खान के पास से एक लोडेड 7.65 एमएम देशी पिस्टल मैगजीन सहित दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

इस मामले में मुफ्फसिल थाना हजारीबाग में कांड संख्या 41/26 दिनांक 21.02.2026 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं एवं आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी विशेष अभियान चलाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें हजारीबाग में बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 27 मोटरसाइकिल जब्त

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Sahebganj News : आगामी त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, दोषी व्यक्ति सीधे भेजे जाएंगे जेल Sahebganj News : आगामी त्योहारों को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, दोषी व्यक्ति सीधे भेजे जाएंगे जेल
राजमहल नगर पंचायत चुनाव, सन्नी कुमार साहा की शानदार जीत
Dhanbad News : बेलगड़िया टाउनशिप में स्किल ट्रेनिंग के लिए प्री-बिड मीटिंग संपन्न
फोरम ऑफ वीमेन इन पब्लिक सेक्टर के 36वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सीसीएल की सशक्त भागीदारी
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Dhanbad News : राजकीय पॉलिटेक्निक में होगी मतगणना, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sahebganj News : मधुमक्खी के डंक से डॉक्टर की मौत, स्वास्थ्य विभाग में फैला मातम
Pakur News : मध्य विद्यालय गणपुरा में 'एनीमिया मुक्त झारखंड सप्ताह' का आयोजन, 164 बच्चों की हुई जांच
Koderma News : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का सफल समापन
Palamu News : डीआईजी किशोर कौशल ने मनिका थाना और पलामू मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण
Dhanbad News : नगर निकाय चुनाव मतगणना को लेकर अधिकारियों को दी गई विस्तृत ब्रीफिंग
हर्बल गुलाल के साथ मनेगी होली, सखी मंडल की दीदियों ने शुरू किया 10 क्विंटल उत्पादन