हजारीबाग में बाइक चोर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, 27 मोटरसाइकिल जब्त
कई बाइक अवैध कोयला और शराब कारोबार में हो रही थी इस्तेमाल
बड़कागांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने सघन छापेमारी अभियान चलाकर 27 चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस इंजन और चेसिस नंबर के आधार पर असली मालिकों की पहचान कर रही है।
हजारीबाग : बड़कागांव जिला अंतर्गत बड़कागांव थाना के थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने चोरी हुई बाइक को लेकर सघन छापेमारी कर रही है।छापेमारी में पुलिस के द्वारा अब तक कुल 27 बाइक बरामद किए गए हैं। यह सभी बाइक नापोखुर्द एवं अन्य आसपास गांव से बरामद किए गए हैं।
पुलिस के द्वारा बरामद किए गए बाइक में मुख्य रूप से , अपाची , ग्लैमर, स्प्लेंडर , पल्सर , पैशन प्रो आदी नाम के कुल 27 मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। बताया जाता है कि कई बाइक वैसे लोगों के पास से भी बरामद किए गए हैं जो अवैध रूप से कोयले , शराब , जुआ व अन्य अवैध कारोबार में सम्मिलित होते हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मामले में पुलिस ने नापोखुर्द गांव के एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने की अपील
बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता ने लोगों से अपील किया है कि आप कोई भी व्यक्ति से वाहन खरीदे तो खरीदने से पहले उक्त वाहन से संबंधित कागजात की पूरी तरह से जांच पड़ताल कर ही खरीदे और यदि कागजात की जांच में संदिग्ध हो तो पुलिस प्रशासन को आवश्यक रूप से सूचना करें।
सूचना करने वाला का नाम गुप्त रखा जाएगा।एक कहावत है महंगा रोए एक बार सस्ता रोए बार-बार , सतर्क रहें सावधान रहें।चोरी की वाहन खरीदने से बचने के लिए सबसे पहले वाहन के नंबर प्लेट , एसएमएस के जरिए मलिक का नाम और आरसी विवरण जांचें। चेचिस और इंजन नंबर को आरसी से महिलाएं, बहुत कम कीमत या अधूरे दस्तावेज होने पर सतर्क रहें।
