Giridih News: फिटकोरिया मोड़ पर पलटी झाड़ू घास लदी ट्रक, बाल-बाल बचे चालक व उपचालक

ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा, कोई जानमाल का नुकसान नहीं

Giridih News: फिटकोरिया मोड़ पर पलटी झाड़ू घास लदी ट्रक, बाल-बाल बचे चालक व उपचालक

बेंगाबाद: रविवार की सुबह करीब 3 बजे गिरिडीह-मधुपुर मुख्य मार्ग (एनएच-114) पर स्थित फिटकोरिया मोड़ के पास एक ट्रक रजिस्ट्रेशन संख्या एम एच 22 ए एन 4933 असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई। हालांकि इस हादसे में कोई जानमाल की क्षति नहीं हुई और ट्रक चालक व उपचालक सुरक्षित बच निकले, जिससे बड़ी अनहोनी टल गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक में झाड़ू बनाने वाला घास लोड था और यह वाहन सिलीगुड़ी (पश्चिम बंगाल) से रांची की ओर जा रहा था। जैसे ही ट्रक फिटकोरिया मोड़ पर पहुंचा, अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे वाहन असंतुलित होकर पलट गया।

ट्रक चालक की पहचान हनुमान के रूप में हुई है। ट्रक धनलक्ष्मी ट्रांसपोर्ट, सिलीगुड़ी से लोड होकर रवाना हुई थी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग ओर बेंगाबाद पुलिस मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद की।

गनीमत रही कि यह हादसा सुनसान समय पर हुआ, वरना आम जनजीवन पर भी इसका असर पड़ सकता था।

Read More.. जमुआ चौक पर अनियंत्रित ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला

प्रशासन से अपील: स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मोड़ पर संकेतक बोर्ड लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

Read More.. Giridih News: ₹43 लाख की बोली से डरी नीलामी, बस पड़ाव हुए वीरान: जिला परिषद में जनसमस्याओं पर उठे सवाल  

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट