Giridih News: अंडा-मशरूम प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज, जेएलकेएम ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Giridih News: अंडा-मशरूम प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज, जेएलकेएम ने डीसी को सौंपा ज्ञापन
फोटो साभार: गूगल

ज्ञापन पर लगभग 500 ग्रामीणों के हस्ताक्षर दर्ज हैं, जो इस आंदोलन को जनसमर्थन का प्रमाण बनाता है। अब देखना है कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या ठोस कदम उठाता है।

गिरिडीह: खंडोली डैम के कथित रूप से अधिगृहित जमीन पर अवैध रूप से संचालित अंडा व मशरूम प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। बुधवार को झारखंड लोक चेतना मंच (जेएलकेएम) के केंद्रीय सचिव नागेंद्र चंद्रवंशी के नेतृत्व में सैकड़ों ग्रामीणों की ओर से उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्लांट के संचालन से उत्पन्न पर्यावरणीय खतरे और भूमि अतिक्रमण से जुड़ी कई गंभीर शिकायतें दर्ज की गई हैं।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि प्लांट से निकलने वाला रासायनिक युक्त अपशिष्ट सीधे खंडोली डैम में बहाया जा रहा है, जिससे जल स्रोत प्रदूषित हो रहा है। इसके साथ ही प्लांट के कचरे को आसपास की खाली पड़ी जमीनों पर फेंकने से इलाके में गंभीर दुर्गंध फैल गई है, जिससे ग्रामीणों के बीमार पड़ने का खतरा मंडरा रहा है।

नागेंद्र चंद्रवंशी ने बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी प्रशासन से शिकायत की गई थी, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्रामीणों द्वारा जब कचरा फेंके जाने पर आपत्ति जताई गई, तो कुछ दबंगों ने उन्हें डराने-धमकाने का प्रयास किया।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अंडा व मशरूम फैक्ट्री का संचालन खंडोली डैम के लिए अधिगृहित किसानों की भूमि पर किया जा रहा है, जिसे अवैध रूप से कब्जा कर, अंचल विभाग की मिलीभगत से एलपीसी और लगान रसीद भी निर्गत करा ली गई है।

Read More.. Giridih News: सलूजा गोल्ड मिलीमीटर्स  में नन्हे बच्चों के लिए 'क्विज प्रतियोगिता' का शानदार आयोजन

मांगे और सुझाव

मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
डैम के पानी की गुणवत्ता की वैज्ञानिक जांच कराई जाए।
अधिगृहित भूमि का सीमांकन एवं पिलरिंग कर स्पष्ट सीमारेखा तय की जाए।

Read More.. Giridih News: आरके महिला कॉलेज की छात्राओं का फूटा गुस्सा: इंटर रिजल्ट में गड़बड़ी को लेकर छात्र मोर्चा से लगाई गुहार

इस ज्ञापन की प्रतिलिपि उपायुक्त के अलावा बेंगाबाद अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, जिला पर्यावरण विभाग, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पुलिस अधीक्षक, दामोदर घाटी निगम, भू-अर्जन कार्यालय, तथा प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री कार्यालय को भी भेजी गई है।

Read More.. Bokaro News: राज्य टॉपर छोटी कुमारी को मंत्री योगेंद्र प्रसाद महतो ने किया सम्मानित

ज्ञापन पर लगभग 500 ग्रामीणों के हस्ताक्षर दर्ज हैं, जो इस आंदोलन को जनसमर्थन का प्रमाण बनाता है। अब देखना है कि प्रशासन इस गंभीर मामले पर क्या ठोस कदम उठाता है।

Edited By: Hritik Sinha
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती Dumka News: श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई वीर शिरोमणि महानदीया प्रताप जयंती
Palamu News: आयुष्मान योजनाओं की समीक्षा में डीसी सख्त, 17 अस्पतालों के क्लेम की होगी जांच 
Dumka News: टास्क फोर्स की बैठक, 15 मई को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल
Dumka News: शिक्षा विभाग की समीक्षा: जामा में बीआरपी-सीआरपी की बैठक, अपार आईडी जेनरेशन पर जोर
Dumka News: एक्शन में उपायुक्त: डीसी अभिजीत सिन्हा ने किया दुमका एयरपोर्ट का औचक निरीक्षण
Pakur News:  पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण, चेकपोस्टों पर सख्ती के निर्देश
Pakur News: उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने दिए सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश
Giridih News: फूटा छात्रों का गुस्सा: JAC रिजल्ट में गड़बड़ी के खिलाफ सुदिव्य कुमार सोनू से लगाई न्याय की गुहार
Giridih News: फॉरवर्ड ब्लॉक की टीम पहुंची खनडीहा, दिलीप दास के परिजनों और ग्रामीणों से की मुलाकात
Giridih News: जनगणना 2027 की तैयारी तेज, उपायुक्त रामनिवास यादव ने प्रशिक्षण केंद्र का किया निरीक्षण
Bokaro News: रणविजय मेमोरियल संस्कार पब्लिक स्कूल ने स्टेट टॉपर छोटी को किया सम्मानित
Bokaro News: राज्य स्तरीय दिशा समिति के सदस्य ने विभिन्न विभागों के कार्यों की ली जानकारी