Giridih News: इलाज और हंगामा एक साथ नहीं चल सकते, चिकित्सकों ने जताई कड़ी आपत्ति

Giridih News: इलाज और हंगामा एक साथ नहीं चल सकते, चिकित्सकों ने जताई कड़ी आपत्ति
फाइल फोटो

उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग अस्पताल में हंगामा करते हैं, क्या वे वहां भर्ती अन्य मरीजों की जान से खिलवाड़ नहीं कर रहे हैं?

गिरिडीह: शहर के नवजीवन नर्सिंग होम में मंगलवार रात एक गर्भवती महिला के इलाज को लेकर हुए हंगामे पर गिरिडीह के वरिष्ठ चिकित्सकों ने कड़ी आपत्ति जताई है। चिकित्सकों ने कहा है कि अस्पतालों में इस तरह का व्यवहार न केवल स्वास्थ्य कर्मियों को भयभीत करता है, बल्कि अन्य मरीजों के इलाज में भी गंभीर बाधा उत्पन्न करता है।

चिकित्सकों ने कहा कि क्या हंगामे के माहौल में किसी भी मरीज का बेहतर इलाज संभव है? डॉक्टर और मरीज अलग नहीं, बल्कि एक ही टीम के हिस्से हैं। हमारा उद्देश्य मरीज की बेहतरी ही है, न कि किसी को परेशान करना।”

इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सकों ने स्पष्ट किया कि कुछ मामलों में मरीज को समय रहते अन्य विशेषज्ञ या अधिक सुविधाओं वाले अस्पताल में रेफर करना मरीज के हित में ही होता है। इसे दुर्भावना या लापरवाही मान लेना नासमझी है।

उन्होंने सवाल उठाया कि जो लोग अस्पताल में हंगामा करते हैं, क्या वे वहां भर्ती अन्य मरीजों की जान से खिलवाड़ नहीं कर रहे हैं?
चिकित्सकों ने कहा कि अगर इसी तरह डॉक्टरों को डराने-धमकाने की प्रवृत्ति चलती रही, तो आगे चलकर कोई भी अस्पताल गंभीर मरीजों को भर्ती करने से कतराएगा, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: NEET UG 2026: 651 अंक लाने वाली आर्या पलक का महापौर प्रमिला मेहरा ने किया सम्मान

बता दें कि हीरोडीह थाना क्षेत्र के रेंबा जरीडीह निवासी मो.  मुन्ना अंसारी की पत्नी रौशन प्रवीण को कल मंगलवार को नवजीवन नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर अमिता राय द्वारा जांच के बाद बताया गया कि मरीज के शरीर में खून की भारी कमी है और उसे तुरंत रक्त चढ़ाना होगा। जिसके बाद परिजनों को रक्त की व्यवस्था करने को कहा गया। रक्त की व्यवस्था परिजन ससमय नहीं कर पाये तो डॉक्टर अमिता राय ने रौशन प्रवीण की बिगड़ती हालत को देखते हुए बाहर ले जाने को कहा, जिसके बाद देखते ही देखते अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई और वहाँ जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें: पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का धरना, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

घटना की सूचना पर नगर थाना प्रभारी ज्ञान रंजन मौके पर पहुंचे। लेकिन स्थिति नियंत्रण में न आने पर डीएसपी कौसर अली को हस्तक्षेप करना पड़ा। उन्होंने सूझबूझ के साथ स्थिति को संभाला।

वरिष्ठ चिकित्सकों ने डीएसपी कौसर अली का आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने भीड़ की स्थिति को जिस शांति और कुशलता से संभाला, वह सराहनीय है।

डॉक्टर अमिता राय ने स्पष्ट किया कि मरीज की हालत तेजी से बिगड़ रही थी। रक्त देर से पहुंचा, जिससे तत्काल रेफर करना ही एकमात्र विकल्प बचा था।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी गई। वहीं पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। अस्पताल प्रशासन द्वारा CCTV फुटेज और सभी जरूरी विवरण पुलिस को सौंपे जा रहे हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि