Chaibasa News : सीआरपीएफ कैंप में परेड के दौरान जवान की अचानक मौत, कैंप में शोक की लहर
नियमित परेड के दौरान तबीयत बिगड़ने से 46 वर्षीय गोपाल सिंह का निधन, सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
चाईबासा स्थित सीआरपीएफ 197 बटालियन कैंप में परेड के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने से जवान गोपाल सिंह की मौत हो गई। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे कैंप और उनके पैतृक गांव में शोक है।
पश्चिमी सिंहभूम : चाईबासा स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 197 बटालियन कैंप में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना घटी। नियमित परेड के दौरान एक जवान की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान 46 वर्षीय गोपाल सिंह के रूप में हुई है।
साथी जवानों के अनुसार अचानक सीने में दर्द और बेचैनी की शिकायत के बाद उन्हें तुरंत चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। गोपाल सिंह उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बेलघाट थाना क्षेत्र के सिसवा बाबू गांव के निवासी थे। कुछ दिनों की छुट्टी काटने के बाद वह रविवार को ही ड्यूटी पर लौटे थे। इसी छुट्टी के दौरान उन्होंने अपने बेटे को दिल्ली स्थित आईटीबीपी (इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस) में सब-इंस्पेक्टर पद पर ज्वाइन भी कराया था।

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts

Latest News

