Palamu News: जेएसएलपीएस के तहत ग्रामीण उद्यमिता एवं ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और गरीबी से बाहर निकालना

Palamu News: जेएसएलपीएस के तहत ग्रामीण उद्यमिता एवं ऋण वितरण कार्यक्रम आयोजित

इस कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीता करकेटा द्वारा बताया गया की जेएसएलपीएस के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को छोटे-छोटे उद्यम कराया जा रहा है साथ में बैंक से ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

पलामू :  मेदिनीनगर के टाउन हॉल में जेएसएलपीएस की ओर से ग्रामीण उद्यमिता कार्यक्रम सह ऋण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ मेदिनीनगर एसडीओ सुलोचना मीणा, एनडीसी नीरज कुमार, डीपीएम अनिता केरकेट्टा ने किया। इस कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में जिला कार्यक्रम प्रबंधक अनीता करकेटा द्वारा बताया गया की जेएसएलपीएस के द्वारा ग्रामीण महिलाओं को छोटे-छोटे उद्यम कराया जा रहा है साथ में बैंक से ऋण भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिले में इस वित्तीय वर्ष में 14000 से ज्यादा उद्यम शुरू किया गया है जैसे किराना दुकान, चाय समोसा,  चूड़ी-बाला निर्माण, खाद सामग्री नमकीन, चुडा, सरसो तेल, आटा पैकिंग, पनीर दूध दही इत्यादि जैसे छोटे छोटे उद्यम विकास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी द्वारा समय-समय पर उचित मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है।

एसडीओ सुलोचना मीणा के द्वारा सखी मंडल के दीदी को कुछ नवाचार करने का प्रयास तथा जिले  के सभी दीदी को उद्यम विकास  से गरीबी से बाहर निकालने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि दीदी अपना पहचान खुद बनाये जिससे जिला का उस विशेष उद्ययम मे पहचान बने।ग्रामीण महिलाओं को सरकार के तरफ से समुचित सहयोग प्रदान किया जा रहा है। एसडीओ के द्वारा  छह  दीदी  दुर्गवती देवी, सुलेखा कुमारी,मंजू देवी, सुप्रिया देवी, रानी बेगम, रीना देवी को व्यक्तिगत ऋण का सांकेतिक चेक प्रदान किया गया।

इस कार्यक्रम में एलडीएम आलोक श्रीवास्तव, झारखंड ग्रामीण बैंक के रीजनल मैनेजर अरुण कुमार, क्रेडिट मैनेजर संजीव कुमार, जिला कौशल पदाधिकारी नीरज कुमार, आरसेटी निदेशक ब्रह्मानंद, जिला प्रबंधक स्किल एवं जाब नवल किशोर राजू, मिथिलेश कुमार, शेखर लाल, संदीप मिश्रा, प्रधान से रुचिका सिंह, बीपीएम वैभव कांत, अंजनी कुमार, पिंकी सिंह, राम ध्यान, बीपीओ राजीव भारद्वाज,सुनील कुमार, मंदिप कुमार सहित जिले के उद्यमी दीदियों ने भाग लिया।

यह भी पढ़ें व्हाट्सएप सिम बाइंडिंग नियम 2026: बिना सिम चैटिंग बंद, DoT का सख्त आदेश

Edited By: Anshika Ambasta

Related Posts

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव