Giridih News: झारोटेफ की बैठक में हस्ताक्षर अभियान को तेज करने का निर्णय

अमित कुमार को जिला कार्यसमिति का सदस्य नामित किया गया

Giridih News: झारोटेफ की बैठक में हस्ताक्षर अभियान को तेज करने का निर्णय
बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गए जिसमें अमित कुमार को जिला कार्यसमिति का सदस्य नामित किया गया।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने प्रखंड व जिला में हस्ताक्षर अभियान को तेजी देने के लिए प्रखंड प्रभारी की नियुक्ति की। जिला कार्यकारिणी के जो सदस्य हैं उन्हें अलग-अलग प्रखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई।

गिरिडीह: झारखंड ऑफिसर टीचर्स एम्पलाइज फेडरेशन की बैठक सर जे सी बोस बालिका उच्च विद्यालय गिरिडीह में मुन्ना प्रसाद कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सरकार से शिक्षकों एवं कर्मचारियों के तीन प्रमुख मांग शिशु शिक्षण भत्ता, सेवानिवृति उम्र 62 वर्ष करने एवं सरकारी शिक्षकों को एमएसीपी  का लाभ देने  पर चर्चा की गई।

जिला अध्यक्ष मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि झारखंड के सरकारी कर्मचारियों का हित झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन ही सवार सकता है। यह संगठन लगातार कर्मचारी हित में कार्य कर रहा है। इस अवसर पर संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद ने जिला कार्यकारिणी के सदस्यों से हस्ताक्षर अभियान में तेजी लाने का अनुरोध किया। कहा कि गिरिडीह जिले में लगभग 6000 सरकारी कर्मचारी हैं और अभी तक लगभग 1200 लोगों ने हस्ताक्षर अभियान में हिस्सा लिया है। इसे शत प्रतिशत पूरा करना है। बैठक में कई प्रस्ताव पारित किये गए जिसमें अमित कुमार को जिला कार्यसमिति का सदस्य नामित किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से महिला मोर्चा को विघटित किया गया। इसका नया चुनाव होली के बाद किया जाएगा। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने प्रखंड व जिला में हस्ताक्षर अभियान को तेजी देने के लिए प्रखंड प्रभारी की नियुक्ति की। जिला कार्यकारिणी के जो सदस्य हैं उन्हें अलग-अलग प्रखंड की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में प्रांतीय अंकेक्षक कार्तिक प्रसाद वर्मा, जिला सचिव केदार प्रसाद यादव, जिला संरक्षक घनश्याम गोस्वामी, कोषाध्यक्ष रविकांत चौधरी, मालालता मुर्मू, राजेश कुमार सिंह ऋषिकांत सिंह, विकास कुमार सिंह, जुगल किशोर पंडित, मिथुन राज, अमित कुमार राज, नारायण वर्मा, वसंत कुमार, अनुज कुमार सिंह, अवधेश कुमार यादव सहित दर्जनों शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत
दावे हवाई, हकीकत जुदा: पेयजल मंत्री के क्षेत्र में ‘प्यासा’ है पूर्व विधायक का पैतृक गांव
हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील
विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन
Pakud News: महेशपुर में ओवरलोड बालू की अवैध तस्करी जारी, प्रशासन की चुप्पी पर सवाल
साहिबगंज में भाजपा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का समापन
Ranchi News: जिला शतरंज चैम्पियनशिप 2026 का चैंबर भवन में भव्य उद्घाटन, मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद महुआ माजी रहीं उपस्थित
बीआईटी मेसरा: 5 दिवसीय शॉर्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम (STTP) का हुआ सफल समापन
Hazaribagh News: बेंदगी हरिजन मोहल्ला में 63 केवी ट्रांसफार्मर का हुआ उद्घाटन
Sahebganj News: होटल कलिंगा में यादव महासभा की बैठक, एकजुटता पर मंथन
धनबाद की खदान में दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा डोजर, ऑपरेटर की मौत
चमत्कार को नमस्कार: 27 हफ्ते में जन्में 610 ग्राम के बच्चे को SNCU ने दिया नया जीवन