दुमका के सरस मेले में संथाली फीचर फिल्म का विमोचन, 16 दिसंबर से सिनेमा घरों में होगा प्रदर्शन

दुमका के सरस मेले में संथाली फीचर फिल्म का विमोचन, 16 दिसंबर से सिनेमा घरों में होगा प्रदर्शन

दुमका : दुमका के गांधी मैदान में आयोजित पलास विकासोत्सव सरस मेला में लाइफ मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा बनाई गई संथाली फीचर फिल्म सकाम ओरेक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर कृषि सह पशुपालन मंत्री बादल पत्रलेख, शिकारीपाड़ा के विधायक नलिन सोरेन, जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा, डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल, उपायुक्त दुमका, उप विकास आयुक्त व पुलिस अधीक्षक मौजूद थे। इस फिल्म का निर्देशन आई एस तुड़कू लुमंग व सह निर्देशन अजीत टुडू द्वारा किया गया है। मुख्य कलाकार के रूप में ईशाराज मुर्मू और अंजना टुडू बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे। इस फिल्म को अपने आवाज से सजाया है मुकेश आरडीएक्स टुडू, गुड्डी हेम्ब्रम, बिमल साहा व अमरिता मोनालिसा सोरेन व अन्य ने।

दुमका के स्थानीय कलाकरों द्वारा निर्मित इस फिल्म में अधिकांश कलाकार दुमका व झारखण्ड के ही हैं। साथ ही साथ इसमें बंगाल, असम और बांग्लादेश के कलाकारों ने भी काम किया है। इस फिल्म को 16 दिसंबर से सिनेमाघरों में दिखाया जायेगा। इसका प्रीमियर शो दुमका के मिनी सरोज सिनेमा हॉल में होगा। हर एक दिन 4 शो दिखाया जायेगा। जिसका समय सारिणी 11 बजे, 2 बजे, 5 बजे और 8 बजे है। इस फिल्म को दुमका, जामताड़ा, पाकुड़, गोड्डा, आसनसोल, मधुपुर के अलावा असम, बंगाल, ओडिशा व बिहार के साथ-साथ नेपाल और बांग्लादेश जैसे देशों में भी दिखाया जायेगा। सोशल मीडिया पर इस मूवी को खूब सराहा जा रहा है। लोग बहुत बेसब्री से इस फिल्म को सिनेमाघरों में देखने को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

रॉंची में प्रदेश कांग्रेस कमिटी की पूर्ववर्ती विस्तारित बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा रॉंची में प्रदेश कांग्रेस कमिटी की पूर्ववर्ती विस्तारित बैठक, विधानसभा चुनाव को लेकर हुई चर्चा
कोडरमा के डोमचांच में करंट लगने से युवक और सतगांवा के चुआंपहरी में डोभा में डूबने से बच्ची की मौत
चाईबासा: जिप सदस्य माधव चंद्र कुंकल का आरोप, संवेदक परमजीत सिंह बेदी को मझगांव में मनमानी की मिली झूठ
चाईबासा: खूँटपानी से सदर अंचल में शामिल किए जाने पर 24 राजस्व गांवों के मानकी मुंडा व ग्रामीणों ने जताई खुशी
इन 12 सीटों पर नीतीश की नजर! बिहार में सियासी पलटी से झारखंड में भी बिगड़ सकता है खेल
देवघर: सारठ में हर्षोल्लास के साथ मना गणेशोत्सव, विधि-विधान के साथ हुई पूजा अर्चना
चाईबासा: जिप सदस्य मानसिंह तिरिया ने लगाया आरोप, सीएस की लापरवाही के चलते जगन्नाथपुर सीएचसी में हुई मरीज की मौत
Bharat jodo yatra: राहुल गांधी ने कहा इस यात्रा ने मुझे मौन की खूबसूरती के बारे में सिखाया
झारखंड के पत्रकारों के लिए भी पत्रकार सम्मान योजना हो शुरू: शबाना खातून
9 सितंबर को लॉन्च होने वाले iPhone 16, 16 Plus, 16 Pro और 16 Pro Max से क्या उम्मीद करें
विनेश और बजरंग पुनिया के कांग्रेस में शामिल होने पर बृजभूषण सिंह की प्रतिक्रिया आई सामने
सीआरपीएफ डिप्टी कमांडेंट ने SBI क्रेडिट कार्ड के खिलाफ जीता केस, 2 लाख रुपए हर्जाना देने का आदेश