सालखन मुर्मू ने राष्ट्रपति को सिदो मुर्मू की तसवीर भेंट की, उनके नाम पर दिल्ली में सड़क की मांग

सालखन मुर्मू ने राष्ट्रपति को सिदो मुर्मू की तसवीर भेंट की, उनके नाम पर दिल्ली में सड़क की मांग

रानीश्वर (दुमका) : सेंगेल अभियान के संस्थापक सह पूर्व सांसद सालखन मुर्मू ने शुक्रवार राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भेंट कर 1855 के संताल विद्रोह के नायक सिदो मुर्मू का फ्रेम फोटो भेंट किया है। साथ ही उस महापुरुष के नाम पर राजधानी दिल्ली के किसी मुख्य पथ का नामकरण एवं संताल विद्रोह को लेकर शोध संस्थान बनाने की मांग की है। मौके पर श्री मुर्मू के साथ सुमित्रा मुर्मू, तिलका मुर्मू एवं ज्योतिष मुर्मू मौजूद थे।

देश के प्रायः सभी राज्यों में विभिन्न स्थलों पर विधायक निधि या संसद निधि से सिदो-कान्हू की आदमकद मूर्ति स्थापित की गयी है। पर, अत्यंत खेद का की बात है कि आदमकद मूर्ति में हर स्थान पर भिन्नता है। स्वतंत्रता की लड़ाई के महान योद्धा सिदो को किसी स्थान पर युवक तो किसी स्थान पर वृद्ध दिखाया गया है, जो एक तरह से उनका अपमान है।

सालखन मुर्मू ने राष्ट्रपति को जो चित्र भेंट किया है, वह चित्र अंग्रेज अधिकारी वाल्टर स्टेन्हप शेरविल ने बनाये था। शेरविल के द्वारा तैयार वह चित्र 23 फरवरी 1856 को इंग्लैंड के इलस्ट्रेटेड लंदन न्यूज के पृष्ठ संख्या 200 में प्रकाशित हुई थी। जानकारी के अनुसार सिदो की वही एकमात्र चित्र है। सेंगेल अभियान की ओर से महापुरुषों के चित्र में एकरूपता लाने की मांग की गयी है।

Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Koderma news: ओपेन ट्रायल में होली चाइल्ड के 5 बच्चे चयनित Koderma news: ओपेन ट्रायल में होली चाइल्ड के 5 बच्चे चयनित
Ranchi news: सरला बिरला विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार नियुक्त किए गए श्रीधर बी डांडीन
शहीद सदानंद झा शहादत मेला 2025: SJAS सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने आयोजित किया नि:शुल्क चिकित्सा शिविर
Ranchi news: खेलगांव हाउसिंग सोसायटी परिसर से लेफ्टिनेंट कर्नल का शव बरामद, जाँच में जुटी पुलिस
Ranchi news: कोयला कारोबारी बिपिन मिश्रा पर गोली चलाने वाला शूटर दिल्ली से गिरफ्तार
Ranchi news: होली के छुट्टी के बाद आज से विधानसभा बजट सत्र शुरू
Giridih news: दिल्ली से सीधा घोड़ थम्बा पहुंचे बाबूलाल मरांडी, बोले पुलिस प्रशासन हेमंत सरकार की तुष्टिकरण नीति का बना टूल्स
Ranchi news: सीएमपीडीआई एवं भारत सेवाश्रम संघ के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर
Ranchi news: डीसी मंजूनाथ भजन्त्री ने की वरीय अधिकारियों के साथ अहम बैठक, दिए अहम निर्देश
Ranchi news: मनीषा सिंह बनी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा महिला की कार्यकारी अध्यक्ष
Ranchi news: जेसीआई के प्रोजेक्ट "प्रयास" के तहत मुफ्त मेडिकल कैंप का हुआ आयोजन
स्वास्थ्य विभाग की निविदा में उपायुक्त कर रही हैं मनमानी: प्रमोद कुमार