बिजली जीवन की मूल आवश्यकता, इसके बिना जीना कठिन: मंत्री दीपक बिरुवा

टोंटो प्रखंड के डाउडांगुवा व सेरेंगसिया मुंडा टोली में लगा ट्रांसफार्मर 

बिजली जीवन की मूल आवश्यकता, इसके बिना जीना कठिन: मंत्री दीपक बिरुवा
ग्रामीणों ने मंत्री दीपक बिरूआ का किया स्वागत

बीपीएल उपभोक्ताओं को भाजपा की सरकार ने 110 रुपए प्रति यूनिट की दर लागू कर कर्ज में डूबा दिया। कई लोगों पर एफआईआर की नौबत आ गई थी। लेकिन हेमंत सरकार ने उन्हें 200 यूनिट फ्री बिजली देने का काम किया।

चाईबासा: टोंटो प्रखंड के डाउडांगुवा एवं सेरेंगसिया मुंडा टोली में गुरुवार को मंत्री दीपक बिरुवा ने ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया। डाउडांगुवा में पिछले कई सालों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा हुआ था। जिसके कारण लोग अंधेरे में रहने को विवश थे। लंबे समय बाद गांव में पुन: बिजली आने से लोगों में काफी हर्ष का माहौल नजर आया। गांव में लगे ट्रांसफार्मर खराब होने की जानकारी गांव के लोगों ने मंत्री जी को दी थी। इसके बाद मंत्री जी ने विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर गांव में नया ट्रांसफार्मर लगवाने का निर्देश दिया था। इसके बाद गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया।

WhatsApp Image 2024-09-12 at 13.12.41_05dfc4b5 (1)
ट्रांसफॉर्मर का उदघाटन करते परिवहन मंत्री

इस मौेके पर मंत्री ने कहा कि ट्रांसफार्मर लग जाने से ग्रामीणों को अब अंधेरे में रात बितानी नहीं पड़ेगी। उन्होंने ग्रामीणों को भी बिजली का सही उपयोग करने की बात कही। मंत्री ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान कराना उनकी प्राथमिकताओं में से एक है। ग्रामीण किसी भी तरह की समस्या हो तो उन्हें बताएं। वे समस्याओं का समाधान कराने के लिए तत्काल पहल करेंगे। वहीं उन्होंने बताया कि बिजली हमारे जीवन की मूल आवश्यकता बन चुकी है। इसके बिना जीना बहुत कठिन है। पहले के जमाने में लोग अंधेरे में रहते थे। लेकिन आज बिजली की वजह से हमको अंधेरे में भी उजाला देखने का मौका मिलता है।

WhatsApp Image 2024-09-12 at 13.12.42_eff400ae (1)
ग्रामीणों को संबोधित करते मंत्री दीपक बिरूआ
WhatsApp Image 2024-09-12 at 13.12.42_eff400ae (1)
ग्रामीणों को संबोधित करते मंत्री दीपक बिरूआ

उन्होंने बिजली बिल से संबंधित कहा कि बीपीएल के तहत जोड़े गए बिजली उपभोक्ताओं को भाजपा की सरकार ने 110 रुपए प्रति यूनिट की दर लागू कर कर्ज में डूबा दिया। इससे कई लोगों पर एफआईआर होने की नौबत आ गई थी। लेकिन हमारी सरकार ने इस पर समीक्षा करते हुए उन्हें 200 यूनिट फ्री बिजली देने का काम किया। साथ ही अब उनके बकाया बिजली बिल को भी माफ कर दिया। मौके पर पूर्व प्रखंड प्रमुख मंगल तुबिद, दफेदार हेस्सा, राजीव हासदा, फुलेंद्र महतो, तुराम बिरूली समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Shailendra Sinha

Latest News

Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर Koderma News: प्रधान जिला जज रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में जेल में लगा बड़ा कानूनी शिविर
Koderma News: शादी का झांसा देकर युवती से दो लाख ऐंठने वाला आरोपी विशाल राणा दबोचा गया
Koderma News: ग्रामीणों में बीमारी की शिकायत के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग, जांच शुरू
Koderma News: सामंतो काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल