Ranchi news: "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना" के दस वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम का आयोजन
डीसी के निर्देशानुसार निरीक्षण एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया
महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड के द्वारा संचालित विभिन्न गृहों सम्प्रेक्षण गृह डुमरदगा रांची, राजकीय नेत्रहीन एवं मुकबधिर मध्य विद्यालय हरमू, रांची एवं सहयोग विलेज, विशेष दत्तक ग्रहण संस्था का निरीक्षण एवं "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना" के दस वर्ष पूर्ण होने पर "10 Years Celebration" कार्यक्रम का मोरहाबादी में आयोजन
रांची: उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार द्वारा आज महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग, झारखण्ड के द्वारा संचालित विभिन्न गृहों सम्प्रेक्षण गृह डुमरदगा रांची, राजकीय नेत्रहीन एवं मुकबधिर मध्य विद्यालय हरमू, रांची एवं सहयोग विलेज, विशेष दत्तक ग्रहण संस्था का निरीक्षण किया गया।

"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना" के दस वर्ष पूर्ण होने पर "10 Years Celebration" कार्यक्रम का आयोजन
आज मोरहाबादी मैदान में "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना" के दस वर्ष पूर्ण होने पर "10 Years Celebration" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित किशोरी बालिकाओं, उनके अभिभावक, आँगनवाड़ी सेविकाएं आदि को उप विकास आयुक्त दिनेश कुमार यादव द्वारा "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' का शपथ दिलाया गया, साथ ही हरी झण्डी दिखाकर बाईक रैली को रवाना किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित किशोरी बालिकाओं को बीच सैनेटरी पैड का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रांची शहर के मोरहाबादी मैदान में आयोजित की गई कार्यक्रम में जिला समाज कलयाण पदाधिकारी रांची, सुरभि सिंह, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, रांची सदर, महिला पर्यवेक्षिका, रांची सदर, वन स्टॉप सेन्टर, रांची के केन्द्र प्रशासक, एवं जिला समाज कल्याण कार्यालय, रांची के कर्मी आदि उपस्थित थे।
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
