Ranchi news: पढ़ाई के लिए घर में मिली डांट तो नाराज होकर निकल गई, धुर्वा डैम में मिली लाश
दो दिन पहले धुर्वा से मिला था बैग
परिजनों ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी पढ़ाई नहीं करना चाहती थी। पढाई के लिए कहने पर वह नाराज हो गई और आत्महत्या की बात कहकर घर से 14 जनवरी को चुपचाप निकल गई।
रांची: धुर्वा डैम से एक युवती की लाश बरामद हुई है। युवती हटिया की रहने वाली थी। दरअसल लड़की 14 जनवरी से घर से गायब थी। छात्रा का नाम एनी अनुष्का है। परिजनों ने धुर्वा डैम आकर उसकी पहचान कर ली है। परिजनों ने रांची के जगन्नाथपुर थाने में एनी अनुष्का गुमशुदगी को लेकर आवेदन दिया था। पुलिस और छात्रा के परिजन उसे हर तरफ तलाश कर रहे थे। इसी बीच मंगलवार की सुबह रांची के नगड़ी पुलिस को स्थनीय लोगों ने सूचना दी कि धुर्वा डैम में एक लड़की शव मिला है। स्थानीय गोताखोरों के द्वारा पुलिस ने शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान एनी अनुष्का के रूप में हुई।
दो दिन पहले धुर्वा से मिला था बैग

एनी के परिजनों ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी पढ़ाई नहीं करना चाहती थी। पढाई के लिए कहने पर वह नाराज हो गई और आत्महत्या की बात कहकर घर से 14 जनवरी को चुपचाप निकल गई। जिसके बाद उन्होंने उसे कई जगहों पर तलाश भी की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला और आज जानकारी मिली कि एक युवती की लाश मिली है
समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।
समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।
