कौन हैं NDA के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन? जानें उनका राजनीतिक सफर
झारखंड और महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में निभाई अहम जिम्मेदारियां
भाजपा ने NDA की ओर से उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को घोषित किया। तमिलनाडु की राजनीति से उभरकर वे सांसद, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, कॉयर बोर्ड प्रमुख और राज्यपाल जैसे पदों पर कार्य कर चुके हैं।
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का उम्मीदवार घोषित किया है। यह फैसला भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में लिया गया, जो उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए पार्टी की पसंद को अंतिम रूप देने के लिए बुलाई गई थी। चंद्रपुरम पोन्नुस्वामी राधाकृष्णन फिलहाल महाराष्ट्र के राज्यपाल है. उन्होंने 31 जुलाई 2024 को महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में शपथ ली।
राजनीतिक करियर और अनुभव
राधाकृष्णन का जन्म 20 अक्टूबर 1957 को तमिलनाडु के तिरुपुर में हुआ था. उन्होंने चार दशकों से अधिक समय तक तमिलनाडु की राजनीति में एक सम्मानित व्यक्ति के रूप में काम किया है। एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के स्वयंसेवक के रूप में शुरुआत करते हुए, वे 1974 में भारतीय जनसंघ की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य बने। 1996 में उन्हें तमिलनाडु भाजपा का सचिव नियुक्त किया गया।

तमिलनाडु भाजपा अध्यक्ष के अलावे संभाले हैं महत्वपूर्ण पद

2016 में, उन्हें कोच्चि स्थित कॉयर बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने चार साल तक सेवा दी। उनके कार्यकाल में कॉयर निर्यात 2532 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। एवं 2020 से 2022 तक, वह केरल भाजपा के अखिल भारतीय प्रभारी रहे।
राज्यपाल के रूप में कार्यकाल
वह वर्तमान में महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं, उन्होंने 31 जुलाई 2024 को यह पदभार संभाला था. इससे पहले, उन्होंने झारखंड के राज्यपाल के रूप में डेढ़ साल तक सेवा की एवं झारखंड के राज्यपाल रहते हुए, उन्हें भारत के राष्ट्रपति की ओर से तेलंगाना और पुडुचेरी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था।
खेल में भी रुचि
राधाकृष्णन एक खिलाड़ी भी रह चुके हैं, उन्होंने कॉलेज स्तर पर टेबल टेनिस में चैंपियनशिप जीती और वह एक लंबी दूरी के धावक भी थे। उन्हें क्रिकेट और वॉलीबॉल जैसे खेलों में भी रुचि है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


