क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टूटी, इंस्टा पोस्ट में अफ़वाहों पर लगाया पूर्ण विराम

मंधाना ने कहा—देश के लिए खेलना ही मेरा सबसे बड़ा उद्देश्य

क्रिकेटर स्मृति मंधाना की शादी टूटी, इंस्टा पोस्ट में अफ़वाहों पर लगाया पूर्ण विराम
उपकप्तान स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी आधिकारिक रूप से टूट गई है। दोनों ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट कर शादी रद्द होने की पुष्टि की। मंधाना ने निजी जिंदगी पर अफवाहें फैलाने वालों से दूर रहने की अपील की, वहीं पलाश ने इसे जीवन का सबसे कठिन दौर बताते हुए आगे बढ़ने की बात कही।

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार बल्लेबाज एवं उपकप्तान स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुच्छल की शादी आखिरकार टूट गई है। दोनों ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर चल रही अफवाहों पर विराम लगाते हुए रविवार को शादी रद्द होने की जानकारी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक सार्वजनिक बयान के माध्यम से दी।

सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपनी पोस्ट में मंधाना ने लिखा, ''पिछले कुछ हफ्तों से मेरी जिंदगी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं और मुझे लगता है कि इस समय मेरे लिए खुलकर बोलना जरूरी है। मैं बेहद निजी इंसान हूं और मैं इसे इसी तरह रखना चाहती हूं, लेकिन यह स्पष्ट कर देना चाहती हूं कि शादी रद्द कर दी गई है। मैं इस मामले को यहीं खत्म करना चाहती हूं और आप सभी से भी यही करने की अपील करती हूं। मैं आपसे अनुरोध करती हूं कि इस समय दोनों परिवारों की निजता का सम्मान करें और हमें अपनी गति से चीजों को समझने और आगे बढ़ने के लिए समय दें।''

https://www.instagram.com/stories/smriti_mandhana/

भारतीय खिलाड़ी ने आगे लिखा कि मेरा मानना है कि हम सभी के पीछे एक बड़ा उद्देश्य है और मेरे लिए वह उद्देश्य हमेशा अपने देश का सर्वोच्च स्तर पर प्रतिनिधित्व करना रहा है। मैं जिनता हो सके भारत के लिए लंबे समय तक खेलती रहूं और ट्रॉफियां जीतती रहूं और मेरा ध्यान हमेशा इसी पर रहेगा। आप सभी के समर्थन के लिए धन्यवाद। अब आगे बढ़ने का समय है।

https://www.instagram.com/stories/palash_muchhal/

पलाश ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक नोट साझा किया। इसमें संगीतकार ने कहा कि उन्होंने अपने जीवन में आगे बढ़ने का फैसला किया है। पलाश के नोट में लिखा कि मैंने अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने और अपने निजी रिश्तों से दूर रहने का फैसला किया है। मेरे लिए यह देखना बहुत मुश्किल रहा है कि लोग मेरे लिए सबसे पवित्र चीज के बारे में बेबुनियाद अफवाहों पर इतनी आसानी से प्रतिक्रिया दे रहे हैं। यह मेरे जीवन का सबसे मुश्किल दौर है और मैं अपने विश्वासों पर कायम रहकर इससे निपटूंगा।

उन्होंने कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि हम एक समाज के रूप में, बिना पुष्टि की गई अफवाहों के आधार पर किसी के बारे में राय बनाने से पहले रुकना सीखेंगे, जिसके सोर्स कभी पहचाने नहीं जाते। हमारे शब्द हमें ऐसे जख्म दे सकते हैं जिन्हें हम कभी समझ नहीं पाएंगे। अपने बयान में उन्होंने आगे लिखा कि जब हम इन बातों पर विचार कर रहे हैं, तब दुनिया में कई लोग इसके गंभीर परिणामों का सामना कर रहे हैं। मेरी टीम झूठी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी। इस कठिन समय में मेरे साथ खड़े रहने वाले सभी लोगों का धन्यवाद।

स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी 23 नवंबर, 2025 को होनी थी, लेकिन तब मंधाना के पिता श्रीनिवास मंधाना की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद शादी समारोह को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद से सोशल मीडिया पर कई तरह की अफवाहें फैलीं। दावा किया गया कि पलाश ने स्मृति मंधाना को धोखा दिया। हालांकि, इन दावों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। अब स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए शादी टूटने की पुष्टि कर दी है।

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Related Posts

Latest News

जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार
संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कृष्ण बल्लभ सहाय की 128वीं जयंती 31 दिसंबर को
झारखंड कांग्रेस को मिला नया संबल, सामाजिक न्याय के योद्धा विजय शंकर नायक ने थामा कांग्रेस का हाथ