Koderma News : NH-20 पर सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

तिलैया थाना क्षेत्र में हुआ दर्दनाक हादसा

Koderma News : NH-20 पर सड़क पार कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

कोडरमा जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल हो गए। पहला हादसा तिलैया थाना क्षेत्र में हुआ, जहां सड़क पार कर रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दूसरे हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

कोडरमा : जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी जबकि दो युवक घायल हो गए। तिलैया थाना अंतर्गत रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की रात सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, इससे व्यक्ति की घटनास्थल पर ही माैत हाे गयी।

मृतक की पहचान झुमरीतिलैया के ताराटांड़ निवासी मंटू राउत (52) के रूप में की गई है। जानकारी देते हुए मृतक के पुत्र संतोष राउत ने बुधवार काे बताया कि वे अपने पिता के साथ रिलायंस पेट्रोल पंप के समीप एक होटल संचालित करते हैं। रात करीब में वे होटल से घर जाने के लिए निकले। उन्होंने बताया कि उनका घर होटल के ठीक विपरीत दिशा में स्थित है। इसलिए उनके पिता नित्य सड़क (एन एच 20) पार कर जाते थे। गत रात भी वे उक्त मार्ग को पैदल पार कर रहे थे।

इसी दौरान कोडरमा की ओर से आ रही एक तेज़ रफ़्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। आवाज़ सुनकर हमलोग भागकर घटनास्थल पर पहुंचे। जहां देखा कि उनकी मौत हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलते ही तिलैया थाना की पेट्रोलिंग वाहन घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक घायल

वहीं एक अन्य सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के परसाबाद निवासी कैलाश यादव (25) और महेश यादव (26) मंगलवार की देर रात एक बाइक पर सवार होकर मरकच्चो की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान तेतरोन के समीप एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की सहायता से इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा पहुंचाया गया जहां दोनों का इलाज चल रहा है।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव