चिली की नेता को इंदिरा पुरस्कार दिए जाने पर भाजपा ने उठाए सवाल, कांग्रेस पर लगाया राष्ट्र-विरोध का आरोप

गौरव भाटिया ने बैचलेट के कश्मीर व 370 पर बयानों को विवादित बताया

 चिली की नेता को इंदिरा पुरस्कार दिए जाने पर भाजपा ने उठाए सवाल, कांग्रेस पर लगाया राष्ट्र-विरोध का आरोप

भाजपा ने चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बैचलेट को इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार दिए जाने पर आपत्ति जताते हुए कांग्रेस पर राष्ट्र-विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने बैचलेट के कश्मीर, अनुच्छेद 370 और सीएए पर दिए गए बयानों को आधार बनाकर कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा।

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने चिली की नेता मिशेल बैचलेट को इंदिरा गांधी पुरस्कार दिए जाने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस के डीएनए में भारत विरोध है। उन्होंने कहा कि सबसे पुराना राजनीतिक दल कांग्रेस एक माओवादी संगठन की तरह काम करने लगा है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शुक्रवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पत्रकार वार्ता में कहा कि एक अवॉर्ड सेरेमनी में ‘इंदिरा गांधी प्राइज़ फॉर पीस, डिसआर्मामेंट एंड डेवलपमेंट 2024’ सोनिया गांधी की मौजूदगी में चिली की पूर्व प्रेसिडेंट मिशेल बैचलेट को दिया गया।

भाटिया ने मिशेल की पृष्टभूमि पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि वे चिली की पहली महिला राष्ट्रपति और संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार की पूर्व प्रमुख रहीं। इस दौरान उन्होंने भारत की संप्रभुता पर कई बार हमला किया। उन्होंने आर्टिकल 370 में बदलाव और कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन की बात कही। ह्यूमन राइट्स काउंसिल के 42वें सेशन में उन्होंने सवाल उठाया कि कश्मीर में मानवाधिकार का उल्लंघन हो रहा है। अनुच्छेद 370 हटाया नहीं जाना चाहिए। मिशेल भारतीय नागरिक भी नहीं हैं, फिर भी उन्होंने सीएए पर याचिका दायर कर दावा किया कि इससे मानवाधिकारों को ठेस पहुंचेगी। क्या यह सोनिया और राहुल के इशारे पर किया गया?

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस को मुस्लिम-माओवादी कांग्रेस कहा था। भारत की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी माओवादी संगठन की तरह काम करती। भाजपा नेता ने कहा, “यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी, सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी एंटी-इंडिया और इंटरनेशनल ताकतों के साथ खड़े दिखे हैं।”

यह भी पढ़ें Jamshedpur News: लक्ष्मीनारायण मंदिर में चैती छठ की धूम, उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ समापन

भाटिया ने कहा कि सभी तथ्य एक ही नतीजे की ओर इशारा करते हैं कि तथाकथित गांधी परिवार की रगों में धोखे का खून बहता है। यह महात्मा गांधी की कांग्रेस पार्टी नहीं है, यह एक ऐसी पार्टी है जो देश विरोधी ताकतों के साथ मिलती है, कातिलों के साथ खड़ी होती है और उन्हें मंत्री और सांसद बनाकर उनका महिमामंडन भी करती है।

यह भी पढ़ें Chaibasa News: नोवामुंडी कॉलेज को मिली नई सौगात, बहु-कौशल केंद्र का पुनः शुभारंभ

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान Bokaro News: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्थापित किए नए कीर्तिमान
Bokaro News: डीएमएफटी अंतर्गत पीएमयू चयन को लेकर प्रि-बिड बैठक आयोजित
Bokaro News: 1 से 29 अप्रैल तक मनाया जाएगा जिला स्थापना महोत्सव
Bokaro News: सेल का मार्च धमाका: 11,388 करोड़ रुपये का कैश कलेक्शन, बोकारो स्टील प्लांट बना नंबर-1
छत्तीसगढ़ में बोकारो का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते दो स्वर्ण पदक,उपायुक्त ने दी बधाई 
Sahebganj news: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानित
Sahebganj news: झामुमो नेता ने असम चुनाव में हेमंत सोरेन की सभा की तैयारियों का लिया जायजा
Sahebganj news: एमानुएल ने जीता रजत पदक, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में मेडल
DSPMU कुलपति का बड़ा फैसला, 15 मई तक हर हाल में पूरे होंगे सेमेस्टर 3 और 5 के पाठ्यक्रम
DSPMU कुलपति डॉ. राजीव मनोहर ने खुद संभाली क्लास, विद्यार्थियों को पढ़ाया सेमीकंडक्टर 
Sahebganj News: रक्तदान शिविर का आयोजन, डीसी ने रक्तदान को बताया मानवता की सबसे बड़ी सेवा
Sahebganj News: गैस सिलेंडर के लिए लंबा इंतजार, अब भी तीन हजार का बैकलॉग

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now