शिक्षक दंपती पर हमला, डकैतों ने चार घंटे तक मचाया तांडव

ग्रामीणों ने पुलिस की निष्क्रियता पर उठाए सवाल

शिक्षक दंपती पर हमला, डकैतों ने चार घंटे तक मचाया तांडव

पलामू जिले के कुकही में गुरुवार देर रात करीब 15 डकैतों ने शिक्षक दंपती को बंधक बनाकर चार घंटे तक लूटपाट की। हथियारबंद गिरोह ने दंपति को पीटा, जेवर-नकदी लूटे और भोजन बनवाकर खाया। घटना के बाद ग्रामीण सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

पलामू: पलामू जिले के दरनगर थाना क्षेत्र के कुकही के मुगलजान टोला में गुरुवार देर रात लगभग 15 की संख्या में आए डकैतों ने शिक्षक दंपती को बंधक बनाकर चार घंटे तक घर में तांडव मचाया। घर में रखे नगदी, सोने चांदी के आभूषण सहित अन्य कीमती सामान लूट लिये खाना बनवाकर खाया। डकैत शुक्रवार तड़के सुबह घर से भागे।

जानकारी के अनुसार सरस्वती शिशु मंदिर जपला के शिक्षक मृत्युंजय मेहता एवं उनकी पत्नी पारा शिक्षिका अनिता देवी गुरुवार रात लगभग 11 बजे खाना खाकर सो गए थे। मृत्युंजय मेहता शौच के लिए उठे तो छत पर संदिग्ध आहट सुनाई दी। नीचे लौटते ही उनका सामना हथियारबंद डकैत से हो गया। हल्की हाथापाई के बाद चार और डकैत अंदर घुस आए, जबकि बाकी बाहर पहरा देते रहे।

डकैत पिस्तौल, चाकू और लोहे की रॉड से लैस थे। उन्होंने दंपति को बेरहमी से पीटा। हथियार तानकर डराया और घर में मौजूद हर बक्से, अलमारी और बैग को खंगाल डाला। जेवर, नकदी और कीमती सामान लूटकर अपने कब्जे में ले लिया।

डकैतों ने चार घंटे तक लगातार नकदी और चाभी की मांग की। इतना ही नही दंपती को खाना बनाने तक के लिए मजबूर किया। वारदात रात 11 बजे से 3 बजे तड़के सुबह तक चलती रही। जाते-जाते गिरोह ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण पहुंचे और घायल दंपति को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अफजल अंसारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: Palamu News: NEET-UG में AIR 7553 लाकर मंटू ने बढ़ाया मान, नगर अध्यक्ष ने किया सम्मानित

बाद में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस. मो. याकूब ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और पीड़ितों से पूछताछ की। ग्रामीण पुलिस की निष्क्रियता को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक परिवार पर हमला और चार घंटे तक डकैतों का बेखौफ घूमना क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था की पूरी तरह पोल खोल देती है।

यह भी पढ़ें: उंटारी रोड हत्याकांड का खुलासा: 11 हजार वोल्ट करंट से हुई थी सचिन की मौत, 2 गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Hritik Sinha

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार