ट्रैक मेंटेनरों की लगातार मौत पर यूनियन का फूटा गुस्सा, कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन
छह महीनों में 9 मौतें: दक्षिण पूर्व रेलवे पर यूनियन ने लगाई लापरवाही की लानत
दक्षिण पूर्व रेलवे में छह महीनों में नौ ट्रैक मेंटेनरों की मौत के बाद यूनियन भड़क गई है। हाल के दो हादसों के बाद सुरक्षा इंतज़ामों पर सवाल उठाते हुए यूनियन ने चेतावनी दी है कि सुधार नहीं हुए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
पश्चिमी सिंहभूम: दक्षिण पूर्व रेलवे जोन में ट्रैक मेंटेनरों की लगातार हो रही मौतों से आक्रोश गहराता जा रहा है। बीते छह महीनों में नौ कर्मचारियों ने अपने प्राण गंवाए हैं, फिर भी सुरक्षा इंतज़ाम जस के तस बने हुए हैं। हाल ही में रांची और खड़गपुर मंडल में दो अलग-अलग हादसों में दो ट्रैक मेंटेनरों की जान चली गई, जिसके बाद ऑल इंडिया रेलवे ट्रैक मेंटेनर यूनियन भड़क उठी है।
यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह चक्रधरपुर निवासी चांद मोहम्मद ने रेलवे प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रैक मेंटेनरों की सुरक्षा को लेकर बिल्कुल संवेदनहीनता दिखाई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी कि यदि रेलवे ने तुरंत प्रभावी कदम नहीं उठाए, तो यूनियन दक्षिण पूर्व रेलवे के जोनल कार्यालय के सामने एकदिवसीय धरने के साथ बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होगी। चांद मोहम्मद ने यह भी कहा कि “हम जिंदगी दांव पर लगाकर रेलवे की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं, लेकिन हमारी सुरक्षा के लिए कोई ठोस इंतज़ाम ही नहीं है।”


Related Posts

Latest News

