उपायुक्त ने किया दुमका लैम्प्स का निरीक्षण, धान खरीद को लेकर दिए कड़े निर्देश

धान खरीद किसानों से जुड़ी महत्वपूर्ण प्रक्रिया, लापरवाही बर्दाश्त नहीं: उपायुक्त

उपायुक्त ने किया दुमका लैम्प्स का निरीक्षण, धान खरीद को लेकर दिए कड़े निर्देश
उपायुक्त अभिजीत सिन्हा

उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दुमका लैम्प्स का निरीक्षण कर धान अधिप्राप्ति सत्र की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने गोदाम की साफ-सफाई, उपकरणों की कार्यशीलता और किसान सुविधाओं को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

दुमका: आगामी धान अधिप्राप्ति सत्र को सफल और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के उद्देश्य से उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दुमका लैम्प्स का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं जिला सहकारिता पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने गोदाम परिसर के विभिन्न हिस्सों का निरिक्षण करते हुए साफ-सफाई, भंडारण व्यवस्था, तौल उपकरणों की स्थिति तथा आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि गोदाम परिसर की साफ-सफाई प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित की जाए ताकि धान अधिप्राप्ति के दौरान किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि धान खरीद किसानों के हित से जुड़ी एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, इसलिए इसकी तैयारी में किसी प्रकार की कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि गोदाम की सभी व्यवस्थाएँ समय से दुरुस्त कर ली जाएँ, सभी आवश्यक उपकरणों की कार्यशीलता की जाँच पूर्ण कर ली जाए, तथा भंडारण के लिए पर्याप्त एवं सुरक्षित स्थान उपलब्ध हो।

उपायुक्त ने यह भी कहा कि धान खरीद केंद्र पर किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए कतार प्रबंधन, सहायता व्यवस्था और अन्य आवश्यक सुविधाएँ समय रहते सुनिश्चित कर ली जानी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिप्राप्ति प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित रखने के लिए सभी कर्मियों को दिशा-निर्देशों की पूर्ण जानकारी हो तथा किसानों के साथ सहयोगपूर्ण व्यवहार किया जाए।

Edited By: Anshika Ambasta

Related Posts

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव