खराब सड़कें, कमजोर परिवहन का ढांचा  दिल्ली में प्रदूषण का असली कारण: संदीप दीक्षित

दिल्ली में हवा क्यों बिगड़ती है? कांग्रेस नेता ने बताए वास्तविक कारण

खराब सड़कें, कमजोर परिवहन का ढांचा  दिल्ली में प्रदूषण का असली कारण: संदीप दीक्षित
संदीप दीक्षित (फाइल फोटो)

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की मुख्य वजह पराली नहीं, बल्कि खराब सड़कें और पब्लिक ट्रांसपोर्ट का कमजोर ढांचा है। धीमी गति से चलने वाले वाहन प्रदूषण को कई गुना बढ़ा देते हैं।

नई दिल्ली: दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर के करीब पहुंचने पर कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जिम्मेदार ठहराया। कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने कहा कि दिल्ली में प्रदूषण का मुख्य कारण पराली या दीपावली पर जलाए जाने वाले पटाखे नहीं, बल्कि खराब सड़कें और सार्वजनिक परिवहन का कमजोर ढांचा है।

दीक्षित ने कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में प्रदूषण पूरे साल बना रहता है, लेकिन नवंबर-दिसंबर में ठंड और कोहरे की वजह से प्रदूषक कण जमीन के करीब आ जाते हैं और हवा की गुणवत्ता और ज्यादा बिगड़ जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारें एक-दूसरे पर दोष मढ़ने में लगी रहती हैं, जबकि वास्तविक कारणों पर ध्यान नहीं देतीं।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के प्रदूषण में 30 से 45 प्रतिशत योगदान वाहनों का है, जबकि वाहनों की तकनीक बीएस-3 से बीएस-6 तक उन्नत होने के बाद उत्सर्जन काफी घट गया है। इसके बावजूद हवा लगातार खराब हो रही है। इसका बड़ा कारण दिल्ली की सड़कों की खराब हालत है, जिसके चलते दिन में वाहनों की औसत गति 20–25 किमी/घंटा और शाम के समय 10–15 किमी/घंटा रह जाती है, जिससे प्रदूषण में ढाई गुना तक इजाफा होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में सड़कें बेहतर थीं और तब वाहनों की औसत गति 35–50 किमी/घंटा थी, जिससे प्रदूषण नियंत्रित रहता था।

दीक्षित ने दिल्ली की मौजूदा और पूर्ववर्ती सरकारों की नीतिगत विफलताओं की वजह से हवा आज 'खराब' से 'गंभीर' श्रेणी तक पहुंच जाती है। केवल कुछ बसों को इलेक्ट्रिक करने से कोई बड़ा सुधार नहीं होने वाला। प्रदूषण नियंत्रण के लिए पूरा बस फ्लीट इलेक्ट्रिक करना होगा, तभी वायु गुणवत्ता में सुधार संभव है। दिल्ली को प्रदूषण संकट से बचाने के लिए सड़क ढांचे में सुधार और बड़े पैमाने पर इलेक्ट्रिक पब्लिक ट्रांसपोर्ट की आवश्यकता है, वर्ना हालात और बिगड़ते जाएंगे।

यह भी पढ़ें नावागढ़ में माता शबरी पूजा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Edited By: Hritik Sinha

Related Posts

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव