वायु सेना ने फ्रांस में दिखाया दम, पूरा हुआ गरुड़ अभ्यास

भारत-फ्रांस हवाई अभ्यास ‘गरुड़’ सफलतापूर्वक संपन्न

वायु सेना ने फ्रांस में दिखाया दम, पूरा हुआ गरुड़ अभ्यास

‘गरुड़’ हवाई अभ्यास के 8वें संस्करण में भारत और फ्रांस की वायु सेनाओं ने संयुक्त रूप से कई जटिल एयर ऑपरेशन पूरे किए और रक्षा सहयोग को मजबूत किया।

नई दिल्ली: फ्रेंच एयर एंड स्पेस फोर्स (एफएएसएफ) के साथ हवाई अभ्यास 'गरुड़' का समापन करके भारतीय वायु सेना की टुकड़ी भारत लौट आई है। फ्रांस के मोंट-डी-मार्सन एयर बेस पर हुए द्विपक्षीय हवाई अभ्यास 'गरुड़' में भारत और फ्रांस के लड़ाकू विमानों ने साथ उड़ान भरी। अभ्यास के दौरान दोनों वायु सेनाओं ने रियलिस्टिक ऑपरेशनल माहौल में कई मुश्किल एयर ऑपरेशन किए।

वायु सेना ने अभ्यास के दौरान सुखोई-30 एमकेआई लड़ाकू विमानों के साथ हिस्सा लिया, जिसे आईएल-78 एयर-टू-एयर रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट और सी-17 ग्लोबमास्टर ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट का सहयोग मिला। दोनों वायु सेनाओं ने वास्तविक परिचालन माहौल में कई मुश्किल एयर ऑपरेशन किए। अभ्यास के दौरान संयुक्त मिशन योजना, हमला और एस्कॉर्ट मिशन को समन्वित तरीके से पूरा करना और एक-दूसरे की परिचालन प्रक्रिया से परिचित कराना शामिल था, जिससे इंटरऑपरेबिलिटी बढ़ी।

वायु सेना के मुताबिक भारत के मेंटेनेंस क्रू ने पूरे समय उच्च सेवाक्षमता सुनिश्चित की, जिससे सभी प्लान किए गए मिशन आसानी से पूरे हो सके। दोनों देशों के वरिष्ठ अधिकारियों ने समापन समारोह के दौरान प्रतिभागियों से बातचीत की और भाग लेने वाली दोनों वायु सेनाओं की व्यावसायिकता, अनुशासन और प्रतिबद्धता को सराहा।

अभ्यास 'गरुड़' इस साल वायु सेना का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय एयर ट्रेनिंग अभ्यासों में से एक था। इस अभ्यास ने भारत और फ्रांस के बीच मजबूत रणनीतिक साझेदार को मान्य किया और फ्रेंच वायु सेना को कीमती ऑपरेशनल सुझाव दिए। अभ्यास के दौरान सीखे गए सबक भारत की युद्ध लड़ने की क्षमताओं को और बढ़ाएंगे और मित्र विदेशी एयर फोर्स के साथ संयुक्त कौशल को मजबूत करेंगे।

यह भी पढ़ें: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में भी मिला-जुला कारोबार

 

यह भी पढ़ें: प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन मामले में सीजेआई को वकीलों ने लिखा पत्र

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anshika Ambasta
Anshika Ambasta Picture

Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.

Latest News

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में स्नातक नामांकन का अंतिम चरण शुरू
विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक