मरकच्चो क्षेत्र में बड़ी चोरी, चोरों ने एक ही रात में उड़ाए लाखों के जेवर व नगद
तीन परिवारों को निशाना बनाकर चोरों का कहर, जांच में जुटी पुलिस
खेरोन गांव में अज्ञात चोरों ने एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाकर लगभग 29 हजार रुपये नकद और लाखों के जेवरात व सामान की चोरी कर ली। पुलिस जांच में जुटी है।
कोडरमा। मरकच्चो थाना क्षेत्र के दशारो पंचायत अंतर्गत ग्राम खेरोन मे अज्ञात चोरो ने नूनवा मौसामात (पति स्व जगदीश महतो) के घर से 29 हज़ार नगद समेत लाखों के सोना चांदी के जेवरात, बर्तन कपड़े आदि की चोरी कर लिया। जानकारी देते हुए नूनवा मोसमात के पुत्र उपेंद्र यादव ने बताया कि घटना की जानकारी उन्हें तब हुई जब सुबह तीन बजे जब वो शौच के लिए उठे तो अपने कमरे को बाहर से बंद पाया। ज़ब उन्होंने घर वालों को आवाज दिया तो घर के अन्य सदस्यों का कमरा भी बाहर से बंद किया हुआ था।
शोर करने पर पड़ोस के लोग आए तब वो लोग कमरे से बाहर निकले तो उन्होंने देखा की मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। साथ ही दो अन्य कमरों का भी ताला टूटा हुआ है, और अंदर के सारे सामान बिखरे पड़े हैं। उन्होंने बताया की चोरो ने उक्त कमरे मे रखे बक्शे का ताला तोड़ बीस हज़ार नगद तथा लाखों के जेवरात बर्तन कपड़ा और अन्य समानो को चोरी कर ली।

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.
Related Posts

Latest News

