भारतीय जलसीमा में अवैध शिकार, 35 बांग्लादेशी मछुआरे हिरासत में

जहाज ‘अनमोल’ ने ऑपरेशन के दौरान बांग्लादेशी नावों को किया इंटरसेप्ट

भारतीय जलसीमा में अवैध शिकार, 35 बांग्लादेशी मछुआरे हिरासत में

भारतीय तटरक्षक बल ने बंगाल की खाड़ी में कार्रवाई करते हुए EEZ में अवैध मछली पकड़ती दो बांग्लादेशी नावें पकड़ीं और 35 मछुआरों को गिरफ्तार किया।

नई दिल्ली:  भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) भारत के समुद्री क्षेत्रों में अपनी मजबूत मौजूदगी बनाकर समुद्री कानून लागू करने को बढ़ावा दे रहा है। इसी क्रम में आईसीजी के जहाज 'अनमोल' ने बंगाल की खाड़ी में दो बांग्लादेशी नावें पकड़कर 35 मछुआरों को गिरफ्तार किया है। ये बांग्लादेशी मछुआरे भारतीय एक्सक्लूसिव इकोनॉमिक जोन (ईईजेड) में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे थे। इनके पास से 500 किलो मछलियां भी बरामद की गईं हैं। आईसीजी ने पिछले तीन महीनों में ऐसी 8 नावें पकड़ी हैं।

आईसीजी के कमांडेंट अमित उनियाल ने बताया कि जहाज 'अनमोल' ने 16 दिसंबर को बंगाल की उत्तरी खाड़ी में नियमित निगरानी के दौरान ऑपरेशन करते हुए भारतीय क्षेत्र के अंदर अवैध रूप से मछली पकड़ते हुए दो बांग्लादेशी नावों को पकड़ा। इन नावों पर सवार 35 मछुआरों को मैरीटाइम जोन ऑफ इंडिया एक्ट, 1981 के उल्लंघन में गिरफ्तार किया गया। दोनों नावों से मछली पकड़ने के सामान और लगभग 500 किलोग्राम मछलियां पकड़ी गईं, जिससे साफ पता चलता है कि भारतीय जल क्षेत्र के अंदर मछली पकड़ने का काम चल रहा है।

उन्होंने बताया कि पकड़ी गई नावों और 35 मछुआरों को हिरासत में लेकर 17 दिसंबर को लागू कानूनों के अनुसार आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए फ्रेजरगंज की मरीन पुलिस को सौंप दिया गया। यह गिरफ्तारी भारत के समुद्री हितों की रक्षा करने, गैर-कानूनी मछली पकड़ने को रोकने और इस क्षेत्र में काम कर रहे भारतीय मछुआरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आईसीजी की प्रतिबद्धता को दिखाती है। पिछले तीन महीनों में आईसीजी ने इसी तरह के उल्लंघन के लिए 170 क्रू सदस्यों के साथ मछली पकड़ने वाली 8 बांग्लादेशी नावों को पकड़ा था।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Koderma News: डॉ नीरा यादव विधानसभा की 'सामान्य प्रयोजन समिति' की बनीं सभापति Koderma News: डॉ नीरा यादव विधानसभा की 'सामान्य प्रयोजन समिति' की बनीं सभापति
Koderma News: भक्ति का सैलाब: गजरा अर्पण और भजनों के साथ संपन्न हुआ हनुमान जन्मोत्सव
Bokaro News: डीटीओ के नेतृत्व में बालीडीह थाना क्षेत्र में चलाया गया वाहन जांच अभियान
Koderma News: बीआर इंटरनेशनल स्कूल को मिले नए प्राचार्य, रमेश कुमार उपाध्याय ने संभाली कमान
Bokaro News: अवैध खनन के खिलाफ छापामारी अभियान, कई वाहन जब्त
Bokaro News: पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: अमन साहू गिरोह के 7 गुर्गे गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद
कौन है वो अफसर जिसके 400 महिलाओं संग बनाए वीडियो, सत्ता के गलियारों में मच गया था हड़कंप
Ranchi News: सीसीएल में “नारी शक्ति–देश भक्ति” का संदेश लेकर पहुंचीं आशा मालवीय, युवाओं को किया प्रेरित
पीवीयूएनएल का बड़ा कदम, महिलाओं और युवाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर
Sahebganj News: गैस की किल्लत ने उड़ाए होश, उपभोक्ताओं ने किया सड़क जाम, एजेंसी पर लग रहे गंभीर आरोप
Starlink in India: क्या भारत में बदलने वाला है इंटरनेट का खेल? मेघालय से शुरू हो रहा बड़ा सैटेलाइट प्लान
Giridih News: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में झारखंड का जलवा, कबड्डी में जीते दो पदक

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now