भाजपा के प्रत्याशी करोड़पति, कांग्रेसी प्रत्याशी की कोई कमाई नहीं

भाजपा के प्रत्याशी करोड़पति, कांग्रेसी प्रत्याशी की कोई कमाई नहीं

रांची: भाजपा और कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशियों के संपत्तियों में जमीन-आसमान का फर्क है। एक तरफ जहाँ भाजपा के प्रत्याशी दीपक प्रकाश की कुल संपत्ति 4.52 करोड़ रूपए है, वहीं कांग्रेस की ओर से शहजादा अनवर के पास कुल 21.91 लाख रुपये की संपत्ति है। दरअसल, दोनों प्रत्याशियों ने अपनी संपत्ति का ब्योरा राज्यसभा चुनाव का पर्चा भरने के दौरान शपथ पत्र में दिया।

राज्यसभा प्रत्याशी दीपक प्रकाश की उम्र अभी 59 वर्ष हो रही है और शैक्षणिक योग्यता पीजी है। शपथ पत्र के अनुसार 2014-15 में उनकी सालाना आमदनी 10.43 लाख थी, जो कि 2018-19 में यह बढ़ कर 11.97 लाख रुपये हो गयी। इसके अलावा कर्ता के तौर पर हिंदू अन डिवाइडेड फैमिली(एचयूएफ) से 2014-15 में उनकी आमदनी 2.77 लाख रुपये थी, जो कि 2018-19 में घट कर 2.15 लाख रुपये हो गयी। वहीं, उनकी पत्नी की 2014-15 में सालाना आमदनी 4.96 लाख रूपये थी, जो कि घटकर 2018-19 में 4.89 लाख रूपए हो गयी।

इस तरह से दीपक प्रकाश, पत्नी और एचयूएफ से कुल चल संपत्ति 1.02 करोड़ और अचल संपत्ति साढ़े तीन करोड़ रूपए है। इन सब के अलावे उनपर कोई आपराधिक मामला कोर्ट में लंबित नहीं है। सिर्फ बोकारो थाने में एक प्राथमिकी दर्ज है।

वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी शहजादा अनवर ने शपथ पत्र में अपनी कुल संपत्ति 21.91 लाख रूपए बताई है. वे अभी 48 वर्ष के हैं और इंटर पास हैं। उनकी आमदनी 2012-13 से शून्य है। शपथ पत्र के अनुसार 2012-13 में उनकी कमाई 2.03 लाख रुपये थी।

यह भी पढ़ें: रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी

इसके बाद से उनकी किसी भी तरह की कोई आमदनी नहीं हुई। उनकी कुल चल संपत्ति 5.58 लाख रूपए की है, जिसमें से 2.01 लाख की संपत्ति उनके नाम पर एवं 3.57 रूपए की संपत्ति उनकी पत्नी के नाम पर है। इसके अलावे उनका कहीं भी निवेश नहीं है। वे खेती के जरिये कमाई करते हैं। उनकी पत्नी गृहणी है।

शहजादा राजनीति और सामाजिक कार्य में सक्रिय हैं। उनके खिलाफ अभी रजरप्पा थाने में दो प्राथमिकी दर्ज हैं।

 

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब Bokaro News: पूर्व डीपीआरओ साकेत कुमार पांडे और एपीआरओ अविनाश कुमार को सीआईडी ने किया तलब
Entertainment News: औरंगाबाद के आफताब राणा की फिल्म का कमाल, न्यूयॉर्क फिल्म फेस्टिवल में 11 नॉमिनेशन
Dhanbad News: भाजपा ने किया उपायुक्त कार्यालय का घेराव, JSSC-JPSC में कथित धांधली की CBI जांच की मांग
धनबाद झरिया में प्यार की हैरतअंगेज कहानी: किन शर्तों पर अलग-अलग गईं विवाहिता और युवती, क्या थी पूरी कहानी?
रांची नगर आयुक्त का आचरण अधिकारी की बजाय JMM कार्यकर्ता जैसा : बाबूलाल मरांडी
Sahibganj News: उत्तरवाहिनी गंगा बनी अभिशाप, गदाई दियारा सहित 14 गांवों में जिंदगी पानी-पानी
Ranchi News: पंडरा के काला झंडा शनि मंदिर में 11 सितंबर को मनेगा भव्य शनि महोत्सव
NCST ने जमशेदपुर में UCIL की समीक्षा बैठक की, जनजातीय हितों से जुड़े मुद्दों पर दिए आवश्यक निर्देश
ईशान किशन और कौनैन कुरैशी के दम पर ईस्ट जोन ने 13 साल बाद जीता दलीप ट्रॉफी का खिताब
Ranchi News: यज्ञा बाबा आश्रम में श्रीकृष्ण छठी महोत्सव, वृंदावन धाम सा भक्तिमय हुआ मोराबादी
YBN यूनिवर्सिटी में विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर विशेष कार्यक्रम, विद्यार्थियों ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश
Crime News: खूंटी पेट्रोल पंप पर फायरिंग, PLFI के नाम पर मांगी 10 लाख की रंगदारी