HAZARIBAGH NEWS: विभावि में फूड फोर्टिफिकेशन का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजन
प्रशिक्षण में फूड फोर्टिफिकेशन की महत्ता, प्रसंस्करण सहित महत्वपूर्ण बारिकीयों से कराया गया अवगत
कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग के द्वारा फूड फोर्टिफिकेशन की जरूरत एवं उपयोगिता के बारे में बताया गया।
हजारीबाग: स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झाराखण्ड रांची के निर्देशानुसार अभिहित अधिकारी-सह- अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग डॉ. शशि जयसवाल की अध्यक्षता में फूड फोर्टिफिकेशन का एक दिवसीय जागरूकता सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन, आर्यभट्ट सभागार विनोबा भावे विश्ववि़द्यालय, हजारीबाग में किया गया। इस कार्यक्रम में जया सिन्हा, एचओडी सीएनडी, विनोबा भावे विश्वविद्यालय को प्रशिक्षण के लिए नामित किया गया था उनके द्वारा फूड फोर्टिफिकेशन की महत्ता, प्रसंस्करण, आदि की विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मनोज कुंमार निदेशक सीएनडी, विनोबा भावे विश्ववि़द्यालय को मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इसमें शिक्षा विभाग से मध्याह्न भोजन के प्रभारी, आंगनबाड़ी सेविका, महिला पर्यवेक्षिका एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी के साथ-साथ आपूर्ति विभाग से राईस मिलर एवं पीडीएस डीलर, सीएनडी विभाग के अध्ययनरत छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकेत्तर कर्मी भी उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग के द्वारा फूड फोर्टिफिकेशन की जरूरत एवं उपयोगिता के बारे में बताया गया। इस प्रशिक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग प्रकाश चन्द्र गुग्गी के द्वारा एफएसएसएआई के महत्वपूर्ण एवं प्रतिष्ठित पहल जैसे ‘ईट राईट स्कूल’, ‘आज से थोड़ा कम तेल चीनी और नमक’ के साथ खाद्य सुरक्षा से संबंधित जानकारी साझा की गई।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
