अमावस्या के पावन अवसर पर खाटुवाले को कराया गया महास्नान

अमावस्या के पावन अवसर पर खाटुवाले को कराया गया महास्नान

राँची-:अमावस्या के पावन अवसर पर शुक्रवार को निज मंदिर खाटु श्याम जी, हरमू रोड में प्रातः काल में लखदातार खाटुवाले श्री श्याम प्रभु को महास्नान कराया गया। प्रातः मंगला आरती के उपरांत दरबार को शुद्धता पूर्वक सफाई मंदिर के सेवादारों द्वारा किया गया।

बाबा को गंगा जल, दूध, दही,शहद आदि के महामिश्रण से स्नान गोपाल मुरारका और मनोज खेतान ने श्रद्धाभाव से कराया। खाटुश्याम को नवीन वस्त्र बागां पहनाया गया तथा रंग-बिरंगे फूलों से निर्मित गजरों से बाबा का मनमोहक श्रृंगार किया गया।

अमावस्या के कारण दरबार में श्रद्धालुओं की उपस्थिति अन्य दिनों की अपेक्षा अत्यधिक रही। भक्त बाबा के श्रृंगार के समय लगातार श्री श्याम मंत्र का उचार करते रहे। प्रतिदिन होने वाली श्रृंगार आरती नियमित समय पर उपस्थित श्रद्धालुगणो के साथ किया गया। आरती के बाद बाबा को फलों एवं मेवों का भोग लगाया गया।
सभी भक्तजनों ने अपने परिवारजनों के लिए मंगल कामना किया।

मंदिर में उपस्थित श्री श्याम मित्र मण्डल राँची के महामंत्री आनंद शर्मा बताया कि 29 जनवरी को बंसत पंचमी महास्नान के दिन बसंती बागां (वस्त्र) एंव बसंती श्रृंगार में प्रभु दर्शन देंगे। उपस्थिति श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण कृष्ण कुमार अग्रवाल, रतन सिघानिया, कमल लोहिया, प्रवीण अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, रितिक बंका ने किया।

यह भी पढ़ें: झारखंड में शिक्षा नीति पर सियासत: भाजपा का बड़ा आरोप, सरकार की गलती से BIT मेसरा में खत्म हुआ 50% स्थानीय कोटा

 

यह भी पढ़ें: मुख्य मार्ग पर झाड़ी से मिला ट्रैक्टर चालक का शव, इलाके में सनसनी, हत्या की आशंका

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Latest News

Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन Giridih News: मुहर्रम पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सड़कों पर उतरा जिला प्रशासन
Dumka News: भरत भूषण तिवारी की हत्या के विरोध में कल निकलेगा कैंडल मार्च
Dumka News: पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन होंगे हूल सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि
Palamu News: सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम 2024 के बावजूद नहीं रुक रही परीक्षाओं में धांधली
Palamu News: डीसी और एसपी ने किया पोखराहा खुर्द एनएच-39 इंटरसेक्शन का स्थलीय निरीक्षण
Pakur News: सीएचसी में पल्स पोलियो अभियान को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: झामुमो प्रखंड कार्यालय में हूल दिवस की भव्य तैयारियों को लेकर बैठक
Dhanbad News: छात्र हित में विधायक निधि से कतरास कॉलेज परिसर में कैंटीन निर्माण की अनुशंसा
Bokaro News: डीसी अजय नाथ झा का बड़ा एक्शन, दो सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण
Bokaro News: सेल के अध्यक्ष ने जेजीओएम एवं ओजीओएम की खनन गतिविधियों की समीक्षा की 
Bokaro News: बीएसएल के सेफ्टी और रिफ्रैक्टरी विभाग ने बनाई विशाल मानव श्रृंखला
Bokaro News: बीएसएल प्रबंधन का बड़ा निर्देश, आवंटियों को देनी होगी फायर सेफ्टी एनओसी